India vs USA T20 World Cup: कल होगी टीम इंडिया की अग्निपरीक्षा, यहाँ देखे डेट-टाइम-वेन्यु की पूरी डिटेल
भारतीय क्रिकेट टीम ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने के लिए पूरी तरह तैयार है, जिसकी मेज़बानी भारत और श्रीलंका मिलकर करेंगे। टूर्नामेंट 7 फरवरी से शुरू होगा। टीम इंडिया डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर टूर्नामेंट में उतरेगी। भारत ने वेस्टइंडीज और USA की संयुक्त मेज़बानी में हुए 2024 T20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हराकर खिताब जीता था। हालांकि, टूर्नामेंट के इतिहास में अभी तक कोई भी टीम लगातार दो बार T20 वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीत पाई है।
टीम इंडिया 7 फरवरी को USA से भिड़ेगी
टीम इंडिया को टूर्नामेंट के ग्रुप A में रखा गया है। भारत के अलावा, इस ग्रुप में पाकिस्तान, USA, नामीबिया और नीदरलैंड्स शामिल हैं। भारत का पहला मैच 7 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में USA के खिलाफ है। इसके बाद, टीम 12 फरवरी को अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया से भिड़ेगी। भारत-पाकिस्तान मैच 15 फरवरी को कोलंबो में होना है। भारत 18 फरवरी को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में नीदरलैंड्स के साथ खेलेगा। T20 वर्ल्ड कप 2026 में चार ग्रुप हैं, और हर ग्रुप की टॉप दो टीमें सुपर 8 स्टेज के लिए क्वालीफाई करेंगी।
| तारीख |
मुकाबला |
मैदान |
समय (IST) |
| 7 फरवरी 2026 |
भारत बनाम अमेरिका |
वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई |
7:00 PM |
| 12 फरवरी 2026 |
भारत बनाम नामीबिया |
अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली |
7:00 PM |
| 15 फरवरी 2026 |
भारत बनाम पाकिस्तान |
आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो |
7:00 PM |
| 18 फरवरी 2026 |
भारत बनाम नीदरलैंड |
नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद |
7:00 PM |
टीम इंडिया की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे
T20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे। पिछले T20 वर्ल्ड कप के बाद से भारतीय टीम ने एक भी सीरीज़ नहीं हारी है। टीम में दुनिया के नंबर एक T20 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और नंबर एक गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती शामिल हैं। टीम में आठ ऐसे खिलाड़ी हैं जो 2024 T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे, जबकि सात नए खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।
T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम:
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह।