×

आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ के खिलाफ नयी टीम इंडिया का एलान, जानिए कब और कहाँ खेले जाएंगे मैच 

 

BCCI ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज़ और एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। श्रेयस अय्यर को नया T20 कप्तान बनाया गया है, जबकि सूर्यकुमार यादव को टीम में शामिल नहीं किया गया है। तिलक वर्मा को उप-कप्तान बनाया गया है। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने तीनों टीमों में शामिल होकर नेशनल टीम में डेब्यू किया है।

आयरलैंड के खिलाफ भारत की T20 टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी।

इंग्लैंड के खिलाफ भारत की T20 टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी।

एशियाई खेलों के लिए भारत की टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, वैभव सूर्यवंशी।

भारत बनाम आयरलैंड T20 शेड्यूल
अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज़ के बाद, भारतीय टीम आयरलैंड का दौरा करेगी। दो मैचों की T20 सीरीज़ होगी। पहला मैच 26 जून को और दूसरा 28 जून को खेला जाएगा। दोनों मैच बेलफास्ट में खेले जाएंगे।

भारत बनाम इंग्लैंड T20 शेड्यूल
आयरलैंड के बाद, भारतीय टीम पांच मैचों की T20 सीरीज़ के लिए इंग्लैंड का दौरा करेगी। पहला T20 मैच 1 जुलाई को रिवरसाइड ग्राउंड पर खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रात 10 बजे शुरू होगा। सभी पांच मैचों का शेड्यूल इस प्रकार है:

1 जुलाई - रिवरसाइड ग्राउंड (रात 10 बजे से)

4 जुलाई - ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड (शाम 7 बजे से)

7 जुलाई - ट्रेंट ब्रिज (रात 10 बजे से)

9 जुलाई - ग्लूस्टरशायर (रात 10 बजे से)

11 जुलाई - द एजेस बाउल (शाम 7 बजे से)