×

IND VS NZ कानपुर टेस्ट में भारत की पहली पारी 345 रनों पर सिमटी, Shreyas Iyer ने जड़ा शतक
 

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। भारत और   न्यूजीलैंड के बीच कानपुर  के ग्रीन पार्क स्टेडियम में  पहला  टेस्ट मैच  खेला जा रहा है।  शुक्रवार को मैच  के दूसरे दिन  भारत की पहली पारी   345रनों पर जाकर सिमटी है। टीम इंडिया के लिए पहली पारी में  श्रेयस अय्यर ने  शतक,  शुभमन गिल और  रविंद्र जडेजा ने अर्धशतक जड़कर दमदार प्रदर्शन किया।  

IND VS NZ डेब्यू टेस्ट में शतक जड़कर  Shreyas Iyer ने रचा इतिहास, किया बड़ा कारनामा
 


भारत के लिए  श्रेयस अय्यर ने  171 गेंदों में 13 चौके और  दो छक्के की मदद से 105 रनों की पारी  खेली। वहीं शुभमन गिल ने  93 गेंदों में 5 चौके   और एक छक्के की मदद से  52 रन बनाए। वहीं   रविंद्र जडेजा ने 112 गेंदों में 6 चौके की मदद से 50 रनों की पारी खेली । इसके अलावा  आर अश्विन ने 38, कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 35 और चेतेश्वर पुजारा ने  26 रनों की पारी खेली।

T20 World Cup-2021 में IND VS PAK के बीच हुए मुकाबले ने तोड़ डाले कई सारे रिकॉर्ड

वहीं न्यूजीलैंड के लिए  टिम साऊदी ने  घातक गेंदबाजी करते हुए   सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए । काइली जैमसीन ने 3 विकेट  तो लिए  लेकिन  91 रन भी लुटाए। वहीं एजाज पटेल के खाते में 2 विकेट आए। भारत ने  मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया जो काफी हद  तक सही साबित  हुआ है।  

IND vs NZ कानपुर टेस्ट में भारतीय पारी  के दौरान लगे  'पाकिस्तान मुर्दाबाद' के नारे, देखें वायरल VIDEO

टीम इंडिया ने एक बड़ा स्कोर  खड़ा करके  न्यूजीलैंड को दबाव में लिया दिया । अब  दूसरे दिन भारतीय  गेंदबाजों को कुछ कमाल करना होगा। ग्रीन पार्क  की  पिच पर  दूसरे दिन  स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती है । ऐसे में भारत  अपने स्पिनर को अच्छे से इस्तेमाल करना चाहेगी।   कप्तान अजिंक्य रहाणे तीन स्पिनर  के साथ मैदान पर उतरे हैं।