×

IND vs NZ कानपुर टेस्ट में न्यूजीलैंड का सूफड़ा साफ कर देगा भारत, सामने बड़ा कारण

 

 क्रिकेट न्यूज़  डेस्क।।  भारत और न्यूजीलैंड के बीच   कानपुर के  ग्रीन पार्क स्टेडियम में   पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। इस   ऐतिहासिक मैदान पर दोनों टीमें   25 नवंबर से आमने -सामने होंगी।  मुकाबला भारतीय समय  के  हिसाब से  सुबह  9.30 बजे  से शुरु होगा।  कानपुर टेस्ट मैच में भारत न्यूजीलैंड का सूफड़ा साफ   कर  सकती है और इसका बड़ा कारण यह है कि   इस मैदान पर स्पिनरों को जमकर मदद मिलती है।  

IND vs NZ आकाश चोपड़ा ने कानपुर टेस्ट के लिए चुनी भारत की Playing 11, इन खिलाड़ियों को दी जगह
 


माना जा रहा है कि पहले टेस्ट मैच के तहत  भारतीय टीम के लिए  दिग्गज स्पिनर आर अश्विन     सबसे बड़ा  हथियार साबित होंगे।   गौरतलब हो कि  अश्विन  ने इसी कानपुर  के मैदान पर 10 विकेट  लेकर न्यूजीलैंड को   घुटने टेकने के लिए मजबूर किया था।   2016  सितंबर  में   खेले गए  मैच के तहत भारत ने  न्यूजीलैंड को इसी मैदान पर  197 रनों से मात दी थी।

IND vs NZ पहले टेस्ट में Virat Kohli की गैरमौजूदगी  पर इस  दिग्गज ने खड़े किए सवाल 

ऐसे में एक बार फिर  से भारतीय टीम   न्यूजीलैंड पर अपना दबदबा कायम   करती हुई नजर आ सकती है। बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत यह सीरीज खेली जाएगी। ऐसे में  दोनों टीमों की निगाहें जीत पर होंगी।  टीम इंडिया  ने टेस्ट सीरीज में सीनियर खिलाड़ियों  को आराम दिया तो वहीं युवाओं को मौका दिया है।

Bhuvneshwar Kumar को मिली गुड न्यूज, पत्नि नूपुर नागर ने दिया बेबी गर्ल को जन्म

पहले टेस्ट मैच में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे    बल्लेबाज    नहीं होंगे। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में भारतीय टीम नया इतिहास रचने के लिए कानपुर में उतरेगी। विराट कोहली और रोहित शर्मा  जैसे बल्लेबाजों की गैरमौजूगी में शुभमन गिल ,  श्रेयस अय्यर जैसे  खिलाड़ियों के पास चमकने  का मौका रहने वाला है।