×

IND VS  ENG Rohit Sharma निकल सकते हैं कपिल देव से आगे, एक छक्का लगाते बनाएंगे रिकॉर्ड

 

जयपुर स्पोर्ट्स डेस्क।।। भारत  और  इंग्लैंड के बीच   25 अगस्त से लीड्स  में तीसरा टेस्ट मैच  खेला जाएगा।     भारतीय टीम सीरीज में  1-0 की बढ़त हासिल लिए हुए है। टीम इंडिया अब   तीसरे टेस्ट मैच को जीतकर बढ़त दुगनी करना चाहेगी।  इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा  टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले   रोहित शर्मा का जलवा  अब तीसरे टेस्ट मैच में भी जलवा दिखा सकते हैं।

IND vs ENG तीसरे  टेस्ट में Ashwin को मिल सकता है मौका, जानिए कौन होगा बाहर
 


रोहित शर्मा के पास तीसरे  टेस्ट मैच में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने  मौका रहने वाला है। रोहित शर्मा  तीसरे टेस्ट मैच में   एक छक्का लगाते ही  महान कपिल देव का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। बता दें कि    टेस्ट क्रिकेट में रोहित शर्मा ने भारत  के लिए   अब तक  कुल  61  छक्के लगाए हैं और उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व  अब तक  41   टेस्ट मैचों में किया ।  

गोल्डन बॉय Neeraj Chopra के सामने आरजे मलिश्का ने किया  डांस, भड़क उठे फैंस, देखें VIRAL VIDEO

वहीं कपिल देव की बात की जाए तो  उन्होंने   61 छक्के लगाए थे। ऐसे में रोहित शर्मा लीड्स में एक छक्का  लगाते ही  कपिल  देव को पीछे  छोड़  देंगे। वैसे  भारत के लिए  टेस्ट में  सबसे ज्यादा छक्के   लगाने वालों  की बात की जाए तो   रोहित  शर्मा चौथे नंबर पर हैं ।     भारत के लिए वीरेंद्र सहवाग ने  109 टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा  91 छक्के लगाए थे।

Aakash Chopra ने  बतायाा, कैसे टेस्ट ओपनर  के रूप में वापसी कर पाए KL Rahul

वहीं महेंद्र सिंह धोनी ने  90 टेस्ट मैचों में  78 छक्के लगाए ,  वह इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं। वहीं  वह टेस्ट में  भारत के लिए  सबसे ज्यादा  छक्के लगाने के मामले में तीसरे नंबर पर   सचिन तेंदुलकर हैं जिन्होंने 200 टेस्ट  मैचों में  69 छक्के लगाए हैं। वहीं   रोहित शर्मा और कपिल देव संयुक्त रूप  से चौथे नंबर पर हैं।