×

IND vs ENG  कप्तान Virat Kohli  और उपकप्तान Ajinkya Rahane ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन
 

 


जयपुर स्पोर्ट्स डेस्क।। भारत और इंग्लैंड के बीच  पहला  टेस्ट मैच तो बारिश की वजह से रद्द हो गया । पहले टेस्ट मैच केतहत कुछ  खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया  तो वहीं   कुछ खिलाड़ी फ्लॉप भी रहे हैं। कप्तान  विराट कोहली और  उपकप्तान  अजिंक्य रहाणे के  फ्लॉप प्रदर्शन से भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

IND VS ENG का पहला टेस्ट मैच  ड्रॉ होने पर  दिग्गज Dinesh Karthik  ने दिया बड़ा बयान 
 

नॉटिंघम टेस्ट मैच की पहली पारी में  विराट कोहली  का बल्ला नहीं चला और  वह गोल्डन डक हुए । वहीं अजिंक्य रहाणे 5 रन बनाकर आउट हुए ।  आपको बता दें कि विराट कोहली    लंबे वक्त  से   कोई बड़ी पारी नहीं खेल पा रहे हैं। उन्होंने अपना पिछला टेस्ट शतक  नवंबर  2019 में  बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था ।

Nottingham Test में इंडियन क्रिकेटर्स पर की गई  नस्लीय टिप्पणी, कहा गया -'Delta' 
 

 उसके बाद से  15 पारियों में वह  एक भी शतक नहीं लगा पाए। पिछले  15   टेस्ट पारियों में उन्होंने    3 अर्धशतक लगाए हैं, जबकि   6 बार  दोहरे आंकड़े को भी नहीं  छू पाए। विराट कोहली इस दौरान तीन बार खाता भी नहीं खेल सके। दूसरी ओर अजिंक्य रहाणे की बात की  जाए तो वह भी पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं।  

IND vs ENG  दूसरे टेस्ट के लिए Sanjay Manjrekar के लिए चुनी भारत की प्लेइंग इलेवन,  देखें यहां

रहाणे के इस साल टेस्ट  क्रिकेट   में प्रदर्शन की बात करें तो वो पिछली  13 पारियों में एक भी शतक नहीं लगा पाए  और अर्धशतक भी एक ही लगा पाए।  उन्होंने पिछले  शतक  दिसंबर 2020 में   ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाया  था। इंग्लैंड केखिलाफ घरेलू  टेस्ट सीरीज के  5 पारियों में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 67 रन रहा था। रहाणे लगातार  बल्लेबाजी  को लेकर संघर्ष कर रहे हैं और इससे भारतीय टीम का मध्यक्रम कमजोर  हो रहा है।