IND vs AFG Series: जानिए किस चैनल और ऐप पर आएगा लाइव मैच, देखें पूरा शेड्यूल
भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज का इंतजार कर रहे क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर है। इस सीरीज के प्रसारण अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क को मिले हैं। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला 13 सितंबर से शुरू होगा और सीरीज के तीनों मैच नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे।
सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया के मुख्य राजस्व अधिकारी और बिजनेस प्रमुख (स्पोर्ट्स एवं इंटरनेशनल) राजेश कौल ने कहा कि भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के क्रिकेट पोर्टफोलियो को और मजबूत करेगी। उन्होंने इसे नेटवर्क के 'फेस्टिवल ऑफ स्पोर्ट्स' में एक और रोमांचक मुकाबले के रूप में बताया।
श्रेयस अय्यर संभालेंगे भारतीय टीम की कमान
इस सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी। टीम में अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन और तिलक वर्मा जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।
वहीं, जसप्रीत बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा की उपलब्धता फिटनेस पर निर्भर बताई गई है। भारतीय टीम में अक्षर पटेल, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं।
अफगानिस्तान में राशिद खान समेत कई बड़े नाम
अफगानिस्तान की कप्तानी इब्राहिम जादरान करेंगे। टीम में स्टार स्पिनर राशिद खान के अलावा रहमानुल्लाह गुरबाज, सेदीकुल्लाह अटल, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब और फजलहक फारूकी जैसे प्रमुख खिलाड़ी मौजूद हैं।
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सीईओ नसीब खान ने भारत में खेलने को खास अनुभव बताया। उनके मुताबिक, भारत में क्रिकेट को लेकर जबरदस्त जुनून है और यह सीरीज अफगानिस्तान के खिलाड़ियों को दुनिया की मजबूत टीमों में से एक के खिलाफ अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मौका देगी।
फैनकोड पर होगी ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग
टीवी पर सीरीज के मुकाबले सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखे जा सकेंगे। वहीं, मोबाइल और वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड पर उपलब्ध होगी।
तीनों मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे।
भारत-अफगानिस्तान T20 सीरीज का पूरा शेड्यूल
- पहला T20: 13 सितंबर, नई दिल्ली, अरुण जेटली स्टेडियम
- दूसरा T20: 15 सितंबर, नई दिल्ली, अरुण जेटली स्टेडियम
- तीसरा T20: 17 सितंबर, नई दिल्ली, अरुण जेटली स्टेडियम
- समय: शाम 7:30 बजे से
भारत की टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी*, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर*, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह*, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा।
अफगानिस्तान की टीम
इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), नूर रहमान (विकेटकीपर), सेदीकुल्लाह अटल, दरविश रसूल, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खरोटी, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, अब्दुल्लाह अहमदजई और नवीन-उल-हक।