'हम एक Fu.king...' हार के बाद फिसली ऋषभ पन्त की जुबान, मुंह से निकली ऐसी अश्लील बात वीडियो हो गया वायरल
कल मैच के बाद जब ऋषभ पंत प्रेजेंटेशन के लिए आए, तो उनकी निराशा साफ़ झलक रही थी। अपने बयान में, पंत ने कुछ अपशब्दों का इस्तेमाल किया, हालाँकि वे किसी और के लिए नहीं थे। लखनऊ सुपर जायंट्स, जो प्ले-ऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है, को मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा।
**ऋषभ पंत ने अपशब्दों का इस्तेमाल किया**
हालाँकि, पंत ने जिन अपशब्दों का इस्तेमाल किया, वे किसी और के लिए नहीं थे; बल्कि, उन्होंने अपनी टीम का समर्थन करते हुए अनजाने में ही उनका इस्तेमाल कर लिया। अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि उनकी टीम एक बेहतरीन टीम है। हालाँकि, उस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गया।
जब पंत से पूछा गया कि शाहबाज़ को पहली गेंद क्यों नहीं दी गई, तो उन्होंने जवाब दिया, "क्रीज़ पर एक बाएँ हाथ का बल्लेबाज़ था, जिसकी वजह से गेंदबाज़ी की ज़िम्मेदारी दिग्विजय राठी को सौंपी गई। हम शाहबाज़ को उसके सामने नहीं लाना चाहते थे। फिर भी, मुझे अपनी टीम पर गर्व है। हम एक अच्छी टीम हैं।"