×

ICC का बड़ा फैसला: श्रीलंका से छिना टूर्नामेंट, अब भारत में होगी महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2027

 

तौर पर भी बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टूर्नामेंट की मेजबानी गंवाने से श्रीलंका को कम से कम 20 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी करीब 188 करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।

2027 में भारत में खेली जाएगी महिला चैंपियंस ट्रॉफी

पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन 14 से 28 फरवरी 2027 तक किया जाएगा। टूर्नामेंट के मुकाबले भारत के मुंबई और वडोदरा में खेले जाएंगे।

श्रीलंका को उम्मीद थी कि इस बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट से देश में विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी और होटल, परिवहन, रिटेल तथा अन्य कमर्शियल गतिविधियों को भी फायदा मिलेगा। इसके साथ ही श्रीलंका को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्रिकेट और पर्यटन क्षमता को बढ़ावा देने का मौका मिलता।

लेकिन अब मेजबानी भारत को दिए जाने के बाद श्रीलंका की ये उम्मीदें खत्म हो गई हैं।

श्रीलंका क्रिकेट के कामकाज को लेकर उठे सवाल

मेजबानी छीनने के पीछे श्रीलंका क्रिकेट के प्रशासन और उसके कामकाज को लेकर ICC की चिंताओं को अहम वजह माना जा रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीलंका क्रिकेट फिलहाल सरकार की ओर से बनाई गई 'ट्रांसफॉर्मेशन कमेटी' के तहत काम कर रहा है। ICC की चिंता यह है कि बोर्ड का संचालन ऐसी निर्वाचित प्रशासनिक व्यवस्था के तहत नहीं हो रहा, जिसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट संस्था की मान्यता हासिल हो।

'श्रीलंका डेली मिरर' की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि ICC ने श्रीलंका क्रिकेट को कई महीने पहले ही चेतावनी दे दी थी। बोर्ड को राजनीतिक हस्तक्षेप से जुड़े मुद्दों को सुलझाने और लंबे समय से लंबित चुनाव कराने के लिए कहा गया था।

रिपोर्ट के मुताबिक, चेतावनी में यह भी संकेत दिया गया था कि अगर स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो श्रीलंका से टूर्नामेंट की मेजबानी छीनी जा सकती है।

पहले भी भुगत चुका है श्रीलंका बड़ा नुकसान

श्रीलंका क्रिकेट को प्रशासनिक विवादों के कारण पहले भी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की मेजबानी गंवानी पड़ी है।

साल 2023 में ICC ने श्रीलंका क्रिकेट को सस्पेंड कर दिया था। इसके बाद 2024 में होने वाला पुरुष अंडर-19 वर्ल्ड कप भी श्रीलंका से हटाकर दक्षिण अफ्रीका में आयोजित किया गया था।

अब पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी छिनना श्रीलंका क्रिकेट के लिए एक और बड़ा झटका माना जा रहा है।

किन टीमों के बीच होगा मुकाबला?

पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी में कुल छह टीमें हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका की जगह तय है।

छठी टीम के लिए वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच मुकाबला होगा। वेस्टइंडीज ICC रैंकिंग में छठे और श्रीलंका सातवें स्थान पर है। इन दोनों में से जो टीम क्वालीफाई करेगी, वह टूर्नामेंट की छठी टीम बनेगी।

राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में होंगे मुकाबले

टूर्नामेंट में शामिल छह टीमें राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में एक-दूसरे के खिलाफ मुकाबले खेलेंगी। यानी हर टीम बाकी सभी टीमों से भिड़ेगी।

लीग चरण के बाद अंक तालिका में शीर्ष पर रहने वाली दो टीमें 28 फरवरी 2027 को फाइनल में आमने-सामने होंगी।

श्रीलंका से मेजबानी छिनने के बाद अब भारत के पास पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी को सफलतापूर्वक आयोजित करने की जिम्मेदारी होगी। इससे भारत में महिला क्रिकेट को भी एक बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजन का मंच मिलेगा।