Hindi Diwas 2024 क्रिकेट से लेकर फुटबॉल तक, जानिए इन तमाम खेलों को हिंदी में क्या कहते हैं
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। आज यानि 14 सितंबर 2024 को हिंदी दिवस मनाया जा रहा है। वैसे हम यहां आपकी थोड़ी जानकारी बढ़ाने जा रहे हैं। बता दें कि भारत में कई खेल बहुत लोकप्रिय हैं।इनमें क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल के नाम पहले आते हैं।इन खेलों को हिंदी में क्या कहा जाता है, यही आपको हम बताने जा रहे हैं। हिंदी में इन खेलों को क्या कहा जाता है, वह आम बोलचाल में प्रयोग नहीं होते हैं। सबसे पहले क्रिकेट की बात करें तो इसे भारत में एक धर्म के रूप में देखा जाता है।
क्रिकेट की शुरुआत मूल रूप से इंग्लैंड में हुई थी। क्रिकेट जब भारत पहुंचा तो इसके लिए हिंदी में एक नाम रखा गया था, जिसके प्रयोग शायद ही कभी होता है। क्रिकेट को हिंदी में कहते हैं- 'लंब दंड गोल पिंड आजू-बाजू धर-पकड़ प्रतियोगिता'।
वहीं फुटबॉल की बात करें तो यह दुनिया के सबसे लोकप्रिय खेल हैं।इस खेल की लोकप्रियता भी पिछले कुछ समय में भारत में भी बड़ी है।फुटबॉल दुनिया का सबसे लोकप्रिय खेल है और एक दौर में यह भारत के कुछ हिस्सा में बहुत ही लोकप्रिय था। हालांकि पिछले कुछ वर्षों में एक बार फिर भारत में फुटबॉल की लोकप्रियता बहुत बढ़ी है। फुटबॉल को हिंदी में कहते हैं- 'पादकुंदक'।
क्या है एसजी और कूकाबुरा बॉल में फर्क?, भारत -बांग्लादेश टेस्ट सीरीज से पहले गेंद को लेकर मचा बवाल
हॉकी को दुनिया के पुराने खेलों में शुमार किया जाता है। भारत में भी इस खेल की लोकप्रियता रही है। हॉकी के लिए हिंदी में शब्द तय किया गया था- हरी-हरी घास पर दे दनादन ले दनादन।टेनिस दुनिये का साथ-साथ भारत में आज काफी लोकप्रिय खेल है लेकिन यह खेलभी दूसरे देशों से भारत पहुंचा है। हिंदी में टेनिस को कहते हैं- लकड़ी के क्षेत्र में ले दनादन दे दनादन।