×

Women IPL Auction 2023 में पांच फ्रेंचाइजी ने कुल 86 खिलाड़ी खरीदे, जानिए कौन हुआ किस टीम में शामिल
 

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। महिला आईपीएल 2023 के लिए ऑक्शन बीते दिनों समाप्त हुआ, जहां देशी -विदेशी खिलाड़ियों पर करोड़ों की बोली लगी। नीलामी में पांच फ्रेंचाइजी ने कुल 86 खिलाड़ियों को खरीदा है। इन बिके कुल खिलाड़ियों में से 30 विदेशी खिलाड़ी रहे हैं। मुंबई इंडियंस , रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली कैपिटल्स , कैपरी  ग्लोबल होल्डिंग्स (लखनऊ) और अडानी  स्पोर्टलाइन फ्रेंचाइजी ने बोली लगाई।

IND vs AUS: टेस्ट में बतौर कप्तान हिट हैं Rohit Sharma, ये आंकड़े हैं सबूत
 

बता दें कि ऑक्शन में हर  फ्रेंचाइजी टीम को खिलाड़ियों पर 12 करोड़ रुपए खर्च करनी थी। टीमों को कम से कम 15 और अधिकतम 18 खिलाड़ियों के लिए सफल बोली लगानी थी।नीलामी में भारत के स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना सबसे महंगी रही, जिन्हें आरसीबी ने 3.40 करोड़ में खरीदा है।

Team India की जीत में विलेन बना यह खिलाड़ी, अब अगले मैच से कटेगा पत्ता

वहीं ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर और इंग्लैंड की नेटली सीवर  ब्रंट सबसे महंगी विदेशी खिलाड़ी रहीं। दोनों को 3.4 करोड़ में खरीदा गया।नीलामी में जो सबसे महंगी दस खिलाड़ी बिकी हैं, उनमें भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर का नाम भी शामिल हैं, जिन्हें 1.90 करोड़ में मुंबई इंडियंस ने  खरीदा है।

Team India की जीत के बाद ICC ने Ravindra Jadeja पर लिया कड़ा एक्शन, जानिए आखिर क्यों

भारत की ही दीप्ति शर्मा और रेणुका सिंह भी करोड़ों में नीलामी में बिकी हैं। WPL के साथ महिला क्रिकेट में नए अध्याय की शुरु होने जा रही है । वह आईपीएल के अपने समक्ष पुरुष खिलाड़ियों के समान रुपए आकर्षित कर रही हैं। बता दें कि काफी वक्त से भारत में महिला टी 20 लीग की शुरुआत होने की चर्चा चल रही थी।इस साल मार्च में इस लीग का आयोजन होना है।  बीसीसीआई  का प्लान यही है  कि महिला आईपीएल को हर हाल में सफल आयोजन किया जाएगा।      


           खिलाड़ी            प्राइज                         टीम
1.    स्मृति मंधाना    3.40 करोड़             आरसीबी
2.    सोफी डिवाइन    50 लाख                     आरसीबी
3.    हरमनप्रीत कौर    1.80 करोड़             मुंबई इंडियंस
4.    एशले गार्डनर    3.20 करोड़              गुजरात जायंट्स
5.    एलिस पेरी    1.70 करोड़                       आरसीबी
6.    सोफी एकलस्टन    1.80 करोड़                मुंबई इंडियंस
7    दीप्ति शर्मा    2.60 करोड़                         यूपी वॉरियर्स
8.    रेणुका सिंह    1.50 करोड़                         आरसीबी
9.    नताली सिवर    3.20 करोड़                  मुंबई इंडियंस
10.    तहलिया मैक्ग्रा    1.40 करोड़                   यूपी वॉरियर्स

मुंबई इंडियंसः हरमनप्रीत कौर, नेट साइवर-ब्रंट, अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर, यास्तिका भाटिया, हीथर ग्राहम, इस्सी वोंग, अमनजोत कौर, धारा गुर्जर, सायका इशाक, हेले मैथ्यूज, क्लो ट्राईऑन, हुमैरा काजी, प्रियंका बाला, सोनम यादव, जिनतिमणि कलिता और नीलम बिष्ट।


गुजरात जायंट्सः ऐश गार्डनर, बेथ मूनी, सोफिया डंकले, एनाबेल सदरलैंड, हरलीन देओल, डियांड्रा डॉटिन, स्नेह राणा, एस मेघना, जॉर्जिया वेयरहम, मानसी जोशी, डी हेमलता, मोनिका पटेल, तनुजा कंवर, सुषमा वर्मा, हर्ले गाला, अश्विनी कुमारी, परुणिका सिसोदिया, शबनीम शकील।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरः स्मृति मंधाना, सोफी डिवाइन, एलिस पेरी, रेणुका ठाकुर, रिचा घोष, एरिन बर्न्स, दिशा कसाट, इंद्राणी रॉय, श्रेयंका पाटिल, कनिका आहूजा, आशा शोभना, हीथर नाइट, डेन वैन नीकेर्क, प्रीती बोस, पूनम खेमना, कोमल जंजाद, मेगन शुट्ट, सहाना पवार।
यूपी वारियर्स: सोफी एक्लेस्टोन, दीप्ति शर्मा, ताहलिया मैक्ग्रा, शबनम इस्माइल, एलिसा हीली, अंजलि सरवानी, राजेश्वरी गायकवाड़, श्वेता शेरावत, एस यशश्री, किरण नवगिरे, ग्रेस हैरिस, देविका वैद्य, लॉरेन बेल, लक्ष्मी यादव, पारशवी चोपड़ा, सिमरन शेख।

दिल्ली कैपिटल्सः जेमिमा रोड्रिग्स, मेग लैनिंग, शेफाली वर्मा, राधा यादव, शिखा पांडे, मारिजैन कैप, तीता साधु, एलिस कैप्सी, तारा नॉरिस, लौरा हैरिस, जसिया अख्तर, मीनू मन्नी, तान्या भाटिया, पूनम यादव, जेस जोनासेन, स्नेहा दीप्ति, अरुंधति रेड्डी, अपर्णा मंडल।