प्रेमानंद महाराज के दर्शन पर फलाहारी बाबा का विवादित दावा, विराट कोहली ने दिया कड़ा जवाब– 'आस्था पर न उठाएं सवाल'
भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को लेकर सामने आए 5 करोड़ रुपये के कथित आरोप पर अब उनकी टीम की ओर से सफाई दी गई है। विराट कोहली की टीम ने इन दावों को पूरी तरह गलत और बेबुनियाद बताया है।दरअसल, श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश फलाहारी महाराज ने एक पत्र जारी कर दावा किया था कि आश्रम से जुड़े एक बिल्डर गुट ने कथित तौर पर विराट कोहली को 5 करोड़ रुपये देकर संत प्रेमानंद महाराज के दरबार में बुलाया था।
इन आरोपों के सामने आने के बाद विराट कोहली की टीम ने बयान जारी करते हुए कहा कि विराट प्रेमानंद महाराज से अपनी गहरी आस्था और श्रद्धा के कारण मिलते हैं। टीम ने 5 करोड़ रुपये दिए जाने के दावे को पूरी तरह निराधार बताया है।बता दें कि विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के भक्त बताए जाते हैं। दोनों कई बार वृंदावन स्थित आश्रम पहुंचकर दर्शन कर चुके हैं।
पिछली बार गुरु पूर्णिमा से पहले 22 जुलाई को विराट और अनुष्का नए आश्रम यमुना विहार कुंज पहुंचे थे। दोनों मास्क लगाकर और नंगे पांव आश्रम में दाखिल हुए थे। बारिश के कारण रास्ते में कीचड़ था और इस दौरान विराट, अनुष्का का हाथ थामकर चलते हुए भी नजर आए थे।अब 5 करोड़ रुपये वाले आरोप पर विराट की टीम की सफाई के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है।