×

ENG vs SL पथुम निसंका के शतक दम पर श्रीलंका ने किया कमाल, इंग्लैंड का टूट गया सपना 
 

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।श्रीलंका ने तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 8 विकेट से मात देकर अपनी लाज बचाई है। आखिरी मैच में इंग्लैंड के गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड का क्लीन स्वीप करने का सपना तोड़ दिया। इंग्लैंड ने श्रीलंका को 219 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे श्रीलंका ने आसानी से चेज कर लिया।लंका के लिए दूसरी पारी में पथुम निसंका ने बेहतरीन बल्लेबाजी की है।

IND VS BAN हत्या का चल रहा मुकदमा, क्या भारत के खिलाफ टेस्ट मैच खेल पाएगा ये खिलाड़ी
 

उन्होंने 127 रन बनाए और वह अंत तक आउट नहीं हुए हैं, उनकी वजह से ही टीम मुकाबला जीतने में सफल रही है।श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 10 साल बाद टेस्ट मैच जीता है। श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ इससे पहले आखिरी बार टेस्ट मैच साल 2014 में जीता था।अब उसके 10 साल बाद श्रीलंका ने इंग्लैंड को टेस्ट मैच में हराया है। साल 2014 के बाद श्रीलंका ने अंग्रेजों के खिलाफ 10 टेस्ट मैच खेले, जिसमें 9 में इंग्लैंड ने जीत दर्ज की और एक टेस्ट ड्रॉ रहा था।

 वर्ल्ड रिकॉर्ड के और करीब पहुंचे Joe Root, खतरे में आया सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड
 

अब आखिरकार श्रीलंकाई टीम को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में जीत नसीब हुई है।श्रीलंका की इंग्लैंड के खिलाफ इंग्लैंड की धरती पर ये कुल चौथी जीत है।इससे पिछली जीत साल 2014 में आई थी।

चयनकर्ताओं ने क्यों Shreyas Iyer का टीम इंडिया से काटा पत्ता, बल्लेबाज के करियर पर फिर लगा ग्रहण
 

इंग्लैंड की टीम का श्रीलंका पर क्लीन स्वीप करने का सपना टूटा है। इंग्लैंड ने अपनी धरती पर किसी टीम का समर में क्लीन स्वीप 20 साल पहले 2004 में किया था। उसके बाद से ही टीम ऐसा नहीं कर पाई है। श्रीलंका के खिलाफ ऐसा करने का इंग्लैंड के पास सुनहरा मौका था, क्योंकि सीरीज के पहले दो टेस्ट उसने शानदार अंदाज में जीते थे।