×

आईसीसी टूर्नामेंट्स में धोनी का है ये शर्मनाक रिकॉर्ड, जानकर होगी हैरानी

 

जयपुर( स्पोर्ट्स् डेस्क) महेंद्र सिंह धोनी की भूमिका एक फिर से विश्व कप में अहम रहने वाली है। इंग्लैंड में 30 मई से शुरू होने वाले विश्व कप के भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है जिसमें महेंद्र सिंह धोनी बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज़ भूमिका में होंगे ।

उम्मीद की जा रही है कि महेंद्र सिंह धोनी आगामी विश्व कप में खासतौर से अपना जलवा दिखाएंगे ।कहा तो यह भी जा रहा है कि टीम इंडिया के लिए पूर्व कप्तान धोनी उसी भूमिका में होंगे, जिसमें कभी 2011 विश्वकप में युवराज सिंह थे।पर हम यहां महेंद्र सिंह धोनी के उस खराब  रिकॉर्ड्स की बात करने वाले हैं जो आईसीसी टूर्नामेंट्स में रहा है। महेंंद्र सिंह  धोनी ने साल 2005 में इंटरनेशनल डेब्यू करने के बाद से अब तक 7 आईसीसी टूर्नामेंट में खेले हैं।इस दौरान उन्होंने कुल 36 मुकाबले खेले हैं जिनकी 25 पारियां में नाबाद रहते हुए उन्होंने 34.35 की औसत और 88.87 के स्ट्राइक रेट से कुल 687 रन बनाने में सफल हुए हैं।इस दौरान वो 5 अर्धशतक जड़ सके और उनका हाई स्कोर नाबाद 91 का रहा है। यह पारी 2011 विश्व में उन्होंने खेली थी। गौरतलब है कि 37 साल के धोनी 341 वनडे मुकाबलों में 50.72 के औसत से 10500 रन बना चुके हैं और विश्व कप 2015 के बाद से धोनी 71 मुकाबलों की 53 पारियां में 15 बार नाबाद रहते हुए 31.47 की औसत और 81.15 के स्ट्राइक रेट से 1668 रन बना चुके हैं । इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 11 अर्धशतक निकले हैं।वैसे महेंद्र सिंह धोनी एक अनुभवी खिलाड़ी हैं जो अपने अनुभव के दम पर टीम को जीत दिला सकते हैं ।

धोनी विश्व कप में टीम इंडिया के लिए पूर्व कप्तान धोनी उसी भूमिका में होंगे, जिसमें कभी 2011 विश्वकप में युवराज सिंह थे।पर हम यहां महेंद्र सिंह धोनी के उस खराब  रिकॉर्ड्स की बात करने वाले हैं जो आईसीसी टूर्नामेंट्स में रहा है।