Christmas 2024 धोनी अपनी बेटी जीवा के लिए बने सेंटा, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं फोटोज़
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। दुनियाभर में 25 दिसंबर को क्रिसमस मनाया जा रहा है। क्रिसमस के खास मौके पर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी चर्चा में आए हैं।दरअसल धोनी का सेंटा वाला लुक वायरल हुआ है। महेंद्र सिंह धोनी अपनी बेटी के लिए सेंटा क्लॉज बने हैं और उनकी तस्वीर पत्नी खाक्षी ने खुद शेयर की है।इन फोटोज़ में उनकी बेटी जीवा और पत्नी साक्षी भी हैं।
इन तीनों के पीछे क्रिसमस ट्री है।सामने आई फोटो में धोनी सेंटा की ड्रैस में चश्मा लगाए और लंबी दाढ़ी में हैं। उनकी सेंटा वाली कैप पर लिखा है मिस्टर माही।अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साक्षी धोनी ने कुल पांच तस्वीरों को शेयर किया है।वहीं एक तस्वीर में वह, धोनी और जीवा दिख रही हैं।
वहीं एक अन्य फोटों में धोनी और जीवा हैं।इसके अलावा तीसरी फोटो में धोनी हैं, जो कुर्सी पर बैठे हैं।और उनके पास काफी सारे गिप्ट हैं। वहीं एक अन्य फोटो में धोनी, जीवा और माही के कुछ दोस्त हैं। इसके अलावा एक फोटो में धोनी बेटी जीवा को गले लगाते दिख रहे हैं।
साक्षी ने कैप्शन में सिर्फ क्रिसमस लिखा है और लाल दिल वाली इमोजी बनाई है। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त 2020 को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था, लेकिन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद भी वह पिछले चार साल से ज्यादा समय से आईपीएल में सक्रीय हैं।आईपीएल 2025 के लिए चेन्नई सुपरकिंग्स ने महेंद्र सिंह धोनी को करोड़ों रुपए खर्च करके रिटेन किया है। वैसे तो धोनी खुद सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रीय नहीं रहते हैं और उनकी गतिविधियों की जानकारी अक्सर उनकी पत्नी के सोशल मीडिया अकाउंट से ही मिलती है।