×

IPL 2020 के दौरान T20 क्रिकेट की ये बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर सकते हैं Chris Gayle

 

जयपुर स्पोर्ट्स डेस्क।। आईपीएल 2020 में एक बार फिर वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल किंग्स इलेवन पंजाब के लिए जलवा दिखाते हुए नजर आएंगे। बता दें कि क्रिस लीग के 13 वें सीजन के दौरान टी 20 क्रिकेट की एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर सकते हैं। धाकड़ बल्लेबाज के नाम आईपीएल के तहत सबसे ज्यादा 326 छक्के दर्ज हैं।

इन पांच खिलाड़ियों के लिए आखिरी सीजन साबित हो सकता है IPL 2020

वहीं क्रिस गेल टी 20 क्रिकेट के तहत 978 छक्के लगा चुके हैं। अगर आईपीएल के दौरान वह 22 छक्के और लगाने में सफल रहते हैं तो क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में 1000 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। बता दें कि क्रिस गेल टी 20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा 1026 चौके भी लगा चुके हैं।आईपीएल में क्रिस गेल के छक्कों की बात की जाए तो वह साल 2011 में 44 छक्के, 2012 में 59 छक्के और 2013 में 51 छक्के लगा चुके हैं। वहीं 2015 में उनके बल्ले से 38 छक्के और 2019 में भी 38 छक्के लगाए थे। यही नहीं आईपीएल में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी क्रिस गेल के नाम दर्ज हैं। उन्होंने साल 2013 में आरसीबी की ओर से खेलते हुए पुणे राइजिंग के खिलाफ जब 175 रनों की पारी खेली थी तो इस दौरान 17 छक्के भी जड़े थे।

IPL 2020 से पहले हुआ खुलासा, इस खूबसूरत एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं Prithvi Shaw

क्रिस गेल को अक्सर मैदान पर सिंगल रन बहुत कम लेते हैं बल्कि छक्कों और चौकों की बरसात करने का काम ही करते हैं। इस बार यूएई के मैदानों पर भी गेल का बल्ला कहर बनकर गेंदबाजों पर टूट सकता है। तमाम फैंस अब 19 सितंबर से शुरू होने वाले आईपीएल का बेसब्री से इंतेजार कर रहे हैं। बता दें कि टूर्नामेंट के तहत इन दिनों सभी टीमों अभ्यास में जुटी हुईं हैं और मैदान पर पसीना बहा रही हैं