×

ऑस्ट्रेलिया के लिए बुरी खबर! 2026 T20 वर्ल्ड कप में कप्तान मिचेल मार्श टूर्नामेंट से बाहर, जाने क्या है वजह 

 

2026 T20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान मिचेल मार्श टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। मार्श को ग्रोइन में चोट लगी थी, जिसकी वजह से वह 11 फरवरी को आयरलैंड के खिलाफ पहला मैच नहीं खेल पाए थे। इसके बाद खबर आई कि मार्श पूरे वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह स्टीव स्मिथ को स्टैंड-बाय प्लेयर के तौर पर ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया है। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने एक ऑफिशियल बयान जारी कर कहा कि मिचेल मार्श को ग्रोइन (ऊपरी जांघ) में चोट लगी है और अंदरूनी ब्लीडिंग हो रही है। उन्हें आराम और रिहैबिलिटेशन की ज़रूरत है।

स्टीव स्मिथ की वापसी
बोर्ड ने अपने बयान में यह भी साफ किया कि मिचेल मार्श की मैदान पर वापसी मेडिकल टीम से मंज़ूरी मिलने के बाद ही मुमकिन है। स्मिथ स्टैंड-बाय प्लेयर के तौर पर श्रीलंका में ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़ेंगे।

स्टीव स्मिथ ने फरवरी 2024 के बाद से ऑस्ट्रेलिया के लिए कोई T20 मैच नहीं खेला है। लेकिन हाल ही में, उन्होंने बिग बैश लीग में सिडनी सिक्सर्स के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए सेंचुरी बनाई। स्मिथ ने 2025-26 BBL सीज़न में 59.80 के एवरेज से 299 रन बनाए हैं।

ऑस्ट्रेलिया का पहला मैच 11 फरवरी को आयरलैंड के खिलाफ था। मिचेल मार्श की गैरमौजूदगी में ट्रैविस हेड कंगारुओं की कप्तानी कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले ही पैट कमिंस को खो चुकी है, जो पीठ की दिक्कतों की वजह से वर्ल्ड कप से बाहर हो गए थे।