न्यूजीलैंड के खिलाफ अर्शदीप सिंह का बड़ा धमाका, गेंदबाजी में कर डाली इस खास वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी
साल 2022 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 39 विकेट झटके थे। अब अर्शदीप सिंह भी एक कैलेंडर ईयर में इतने ही विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं। हालांकि, तीसरे टी20 मैच में वह एक और विकेट लेने से चूक गए, वरना 40 विकेट के साथ नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते थे। भारतीय टीम के इस साल अभी कई टी20 मुकाबले बाकी हैं, ऐसे में अर्शदीप के पास रिकॉर्ड तोड़ने के और मौके होंगे।
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा टी20 विकेट लेने वाले गेंदबाज
-
39 विकेट – अर्शदीप सिंह (भारत)
-
39 विकेट – जोशुआ लिटिल (आयरलैंड)
-
38 विकेट – वानिंदु हसरंगा
-
37 विकेट – भुवनेश्वर कुमार (भारत)
150 टी20 इंटरनेशनल विकेट पूरे करने से भी चूके
अर्शदीप सिंह के पास न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका था। वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 150 विकेट पूरे करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन सकते थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अर्शदीप अब तक 102 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 149 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।
अगर वह तीसरे टी20 मुकाबले में एक और विकेट हासिल कर लेते, तो 150 विकेट का आंकड़ा छूने वाले पहले भारतीय और दुनिया के आठवें गेंदबाज बन जाते। भारतीय गेंदबाजों की सूची में जसप्रीत बुमराह दूसरे स्थान पर हैं, जिनके नाम अब तक 126 विकेट दर्ज हैं। अब सभी की नजरें अर्शदीप के अगले मुकाबलों पर होंगी, जहां वह इन दोनों उपलब्धियों को हासिल करने के इरादे से उतरेंगे।