×

Anant-Radhika Pre-Wedding फंक्शन में धोनी और साक्षी की जोड़ी ने ऐसे लूटी महफिल बॉलीवुड सितारे रह गए फीके, देखें VIDEO
 

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। देश के बड़े उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मालिक मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की इन दिनों शादी की चर्चा है। अनंत अंबानी की शादी उद्योगपति वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट से इस साल जुलाई में होनी है।शादी से पहले इन दिनों जामनगर में अनंत और राधिका के प्री वेटिंग फंक्शन का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए दुनियाभर के कई सितारे पहुंचे हुए हैं।

क्या Yuvraj Singh लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, क्रिकेटर ने खुद बताई सच्चाई
 

यहां तक की टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ यहां पहुंचे हैं।तीन दिन तक चलने वाला कार्यक्रम शुक्रवार 1 मार्च से शुरु हुआ है। पहले दिन दुनिया भर के बड़े बड़े चेहरे शामिल होने के पहुंचे।

भारतीय क्रिकेट जगत के बड़े स्टार महेंद्र सिंह धोनी भी इस प्री वेडिंग सेरेमनी में शामिल होने पहुंचे। आमतौर पर पब्लिक फंक्शन में कम नजर आने वाले माही पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ पहुंचे।धोनी और साक्षी कार्यक्रम के पहले दिन ब्लैक आउट फिट में नजर आए। माही सफेद शर्म और ब्लैक ग्लेजिंग ब्लेजर में नजर आए। शर्ट पर ब्लैक बो में महेंद्र सिंह धोनी और भी ज्यादा गजब कहर ढाह रहे थे।

IND VS ENG किंग कोहली से खौफ में अंग्रेज गेंदबाज, कहा -अच्छा है विराट नहीं खेल रहा
 

कैप्टन कूल की मिसेज साक्षी भी ब्लैक ड्रेस में नजर आई। महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीरें वायरल हुई हैं। बता दें कि प्री वेडिंग फंक्शन में धोनी के अलावा सूर्यकुमार यादव, सचिन तेंदुकलर , जहीर खान, ईशान किशन और रोहित शर्मा जैसे क्रिकेटर भी पहुंचे हैं।साथ ही ट्रेंट बोल्ट, ड्वेन ब्रावो  और कीरोन पोलार्ड जैसे दिग्गज भी आए हैं।