×

इस भारतीय क्रिकेटर से मिले अजय देवगन

 

बॉलीवुड के मशहूर सिंघम अभिनेता अजय देवगन भले ही इन दिनों अपनी फिल्मों में व्यस्त हो लेकिन इसके बावजूद वो अपने चाहने वालों के लिए समय निकाल ही लेते हैं। बीते दिन अभिनेता अजय देवगन ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात की। इस बात की जानकारी खुद अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर करके दी साथ ही उन्होंने एक प्यारा सा नोट भी लिखा था। तस्वीर के साथ अजय ने जो मैसेज लिखा है उसको उनके चाहने वाले काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन दिनों खबरें है कि धोनी जल्द ही संन्यास ले सकते हैं।

खैर अगर हम अभिनेता अजय देवगन की बात करें तो उनकी शुक्रवार को रिलीज फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उनकी ये फिल्म बॉक्स आफिस पर रिलीज के पहले दिन से ही धमाका कर र ही हैं।

फिल्म ने पहले दिन 15 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। ​तानाजी में अजय देवगन के साथ सैफ अली खान और काजोल मुख्य किरदार में नजर आए है।

फिल्म में सभी कलाकारों ने अपने अपने किरदार को बखूबी निभाया है। इसका निर्देशन ओम राउत ने किया है। अब आने वाले दिनों में फिल्म की और भी बेहतर कमाई की उम्मीद की जा रही है।

धोनी ने बीते दिन अजय देवगन से मुलाकात की जिसकी तस्वीर को अजय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा कि, 'क्रिकेट और फिल्में...हमारे देश के धर्म को एकजुट करती हैं।' जिसके दोनों के फैंस पसंद कर रहे हैं। इस भारतीय क्रिकेटर से मिले अजय देवगन