×

IPL 2022 में इन बल्लेबाजों ने जड़े सबसे ज्यादा छक्के,देखें  टॉप 5 की लिस्ट यहां
 

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।।आईपीएल 2022   का रविवार  29 मई को समापन हो गया गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को मात देकर     खिताब अपने नाम किया।इस  पूरे सीजन के तहत  गेंदबाजों के साथ-साथ बल्लेबाजों का भी जलवा देखने को मिला । हम  उन  5  खिलाड़ियों का जिक्र कर रहे हैं जिन्होंने आईपीएल 2022 सीजन के  तहत  सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का काम किया।

Sidhu Moose Wala की मौत से शोक में डूबा खेल जगत, युवराज से लेकर धवन तक ने ऐसे दी श्रद्धांजलि
 

जोस बटलर   -राजस्थान रॉयल्स के धाकड़़ सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने आईपीएल 2022 सीजन के तहते सबसे ज्यादा रन तो बनाए ही , साथ ही उन्होंने सबसे ज्यादा छक्के भी जड़े।बटलर ने  14 मैचों में    863 रन बनाए, वहीं उनके बल्ले से      45 छक्के और  83 चौके निकले। बता दें कि  राजस्थान रॉयल्स के इस खिलाड़ी ने  सबसे ज्यादा  रन बनाकर ऑरेंज कैप तो जीती है ।साथ ही सबसे ज्यादा छक्के लगाकर बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है।

IPL 2022 में इन 5 गेंदबाजों ने चटकाए सबसे ज्यादा विकेट, जानिए किसके नाम हुई Purple Cap
 

 लियाम लिविंगस्टोन- पंजाब किंग्स  टीम का हिस्सा  रहे  लियाम लिविंगस्टोन ने  14 मैचों में  बल्ले से जलवा दिखाते  हुए   437 रन बनाए। लिविंगस्टोन ने  34 छक्के और  29 चौके जड़े ।

IPL 2022 में इन 5 बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, जानिए किसने जीती Orange Cap
 

आंद्रे रसेल -सूची में तीसरे नंबर पर केकेआर के धाकड़ खिलाड़ी आंद्रे रसेल हैं जिन्होंने 14 मैचों में  335 रन बनाए। इस दौरान   18 चौके और 22 गगन चुंबी छक्के लगाए।

केएल राहुल - लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्तान  केएल राहुल ने अपने खेले 15 मैचों में   616 रन बनाए।वहीं  45 चौके और 30 छक्के जड़े ।

  संजू सैमसन - राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन का भी    इस सीजन में बल्ले से जलवा  देखने को मिला और उन्होंने    17 मैचों में 458 रन  बनाए। इस दौरान 43 चौके और     26 छक्के जड़ने का काम किया।