×

T20 World Cup 2022 टूर्नामेंट में छक्कों की सुनामी ला सकते हैं ये 5 बल्लेबाज, एक भारतीय भी शामिल
 

 

 क्रिकेट न्यूज डेस्क।। टी 20 विश्व कप 2022  में कई धाकड़ खिलाड़ी अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं, लेकिन हम यहां उन पावर हिटर्स बल्लेबाजों की बात करने वाले हैं  जो  टूर्नामेंट  में छक्कों की सुनामी ला सकते हैं। इन बल्लेबाजों की सूची में एक  भारतीय भी  शामिल है।

SL vs UAE, T20 World Cup 2022 Highlights इस युवा खिलाड़ी की बेकार गई हैट्रिक,  श्रीलंका ने यूएई को रौंदा 
 

 सूर्यकुमार यादव -     32 साल के सूर्यकुमार यादव अपनी तूफानी बल्लेबाजी से  तहलका मचाए जाने का काम कर रहे हैं । दमदार फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार छक्कों की बरसात करने का दम  रखते हैं। सूर्यकुमार यादव ने  34 टी 20  अंतर्राष्ट्रीय  मैचों में 176.81 के स्ट्राइक रेट  से रन बनाए हैं । इस दौरान उनका  9  अर्धशतक और एक शतक शामिल रहा है।

T20 World Cup 2022  बल्लेबाजों के लिए काल बनेंगे ये घातक तेज गेंदबाज, विरोधी टीमों के उड़ाएंगे होश
 

डेविड  मिलर- दक्षिण अफ्रीका के तूफानी बल्लेबाज डेविड मिलर भी जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं । उन्होंने भारत दौरे पर  टिम इंडिया के खिलाफ सीरीज में 47 गेंद में 106 रनों की पारी खेली।आईपीएल 2022 में गुजरात के लिए  481 रन बनाने का काम किया।

 IND vs PAK महामुकाबले से पहले BCCI का चौंकाने वाला फैसला, यहां क्रिकेट नहीं खेलेगा भारत
 


 मोहम्मद नवाज -  पाकिस्तान के इस ऑलराउंडर के पास बड़े शॉट खेलने की क्षमता  है। पाकिस्तान टीम  ने  इस खिलाड़ी का  सरप्राइज पैकेज के रूप में  इस्तेमाल किया  है। मोहम्मद नवाज टीम की उम्मीदों पर खरेउतरे हैं।एशिया कप में भारत के खिलाफ उन्होंने 25 गेंद में 42 रन बनाए, जबकि पिछले सप्ताह न्यूजीलैड के खिलाफ ट्राई सीरीज के फाइनल में 22 गेंद में38 रन की पारी खेली।

 टिम डेविड- सिंगापुर में जन्मा यह खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया टीम का हिस्सा है। छह फुट पांच इंच लंबे टिम डेविड  ने पहले कभी प्रथम श्रेणी क्रिकेट नहीं खेला। आईपीएल में मुंबई इंडियंस ने आठ करोड़ से अधिक में खरीदा  था।  ऑस्ट्रेलिया के लिए टिम डेविड  को  विश्व कप में मैथ्यू वेड के साथ बेहतरीन फिनिशर की भूमिका निभानी होगी। 

 एलेक्स  हेल्स  - इँग्लैंड के  इस स्टार खिलाड़ी ने 11 साल पहले टी 20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। एलेक्स हेल्स इन दिनों जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं,  उन्होंने पिछले महीने ही   53 रनों की  जबरदस्त पारी खेलने का काम भी किया।