×

Shoaib Akhtar ने Ms Dhoni को लेकर कह दी ऐसी बात, जानकर फैंस भी होंगे खुश

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। आईपीएल 2022 में  महेंद्र सिंह धोनी अपनी बल्लेबाजी  को लेकर चर्चा में हैं। महेंद्र सिंह धोनी    चौके - छक्कों के साथ विस्फोटक पारियां खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इन सब बातों के बीच महेंद्र सिंह धोनी को लेकर पाकिस्तान  के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब  अख्तर  ने बड़ा बयान दिया है। शोएब अख्तर का मानना है कि धोनी ऐसे खिलाड़ी हैं जो  कुछ भी कर सकते हैं । शोएब अख्तर ने कहा, महेंद्र सिंह धोनी क्या कर सकते हैं, इसका कोई भी अंदाजा नहीं  लगा सकता है ।

IPL 2022 में इन 3 कप्तानों को फैंस को किया मायूस, एक चैंपियन भी है शामिल
 


धोनी अनहोनी  को होनी में बदल सकते हैं। शोएब अख्तर ने कहा, महेंद्र सिंह धोनी  एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं और उनका कोई मुकाबला नहीं है । हर कोई माही से प्यार करता है और उनकी इज्जत करता है ।मुझे लगता है कि   महेंद्र सिंह धोनी  आईपीएल का एक  और सीजन  खेलेंगे ।इसके  अलावा   उन्हें चेन्नई सुपरकिंग्स टीम मैनेजमेंट का भी हिस्सा  बनाया जा सकता है।

Breaking IPL 2022 MI VS KKR Live मुंबई और कोलकाता ने उतारी ये प्लेइंग इलेवन, देखें दोनों टीमें 

 गौरतलब हो कि महेंद्र सिंह  धोनी ने हाल ही में एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि वह अगले साल आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स की जर्सी में तो जरूर दिखेंगे,  लेकिन बतौर क्रिकेटर चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलेंगे या नहीं, इसको जानने के लिए इंतेजार करना होगा।गौरतलब हो कि महेंद्र सिंह धोनी 40 साल की उम्र में भी विस्फोटक  बल्लेबाजी करते हुए ही नजर आए हैं।

IPL 2022 MI VS KKR कोलकाता को करारी मात देने का दम रखती है मुंबई, सामने आई बड़ी वजह

आईपीएल के मौजूदा सीजन के तहत  धोनी ने तूफानी  बल्लेबाजी करके दिखाई है। धोनी ने आईपीएल 2022 के अपने खेले 11 मैचों में  32.60 की औसत  और 139.32 की स्ट्राइक रेट से 163 रन बनाए हैं। धोनी के बल्ले से एक अर्धशतक निकला है, वहीं उन्होंने  16 चौके और 7 छक्के लगाए हैं।