×

Rohit Sharma ने वनडे क्रिकेट में बनाया ये महारिकॉर्ड, सचिन-विराट और धोनी नहीं कर पाए कभी ऐसा 
 

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी वनडे मैच के तहत टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने धमाकेदार प्रदर्शन किया। रोहित शर्मा ने अपने तीन साल से चल आ रहे शतक के सूखे को भी खत्म कर दिया। रोहित शर्मा  ने  मुकाबले में 85 गेंदों में  9 चौके और 6 छक्के की मदद से 101 रनों की पारी खेली । रोहित शर्मा ने वनडे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट का 30 वां शतक जड़ने का काम किया।

IND VS NZ 3rd ODI Live: रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने जड़े शतक, भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 386 रनों का लक्ष्य
 


इस दौरान रोहित शर्मा ने अपने नाम महा रिकॉर्ड भी कर लिया। रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारत के पहले और दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं ।इंदौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में   4 छक्के जड़ते ही उन्होंने महारिकॉर्ड अपने नाम किया।

IND VS NZ 3rd ODI Live: रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने जड़े शतक, भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 386 रनों का लक्ष्य

बता दें कि रोहित शर्मा के इंटरनेशनल क्रिकेट में  273 छक्के हो गए हैं । रोहित शर्मा वनडे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारत के पहले और दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। आपको बता दें कि वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक 351 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी के नाम दर्ज है।

ICC  ने ODI Team of the Year 2022 का किया ऐलान, इस खिलाड़ी को बनाया गया कप्तान

इस मामले में दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के क्रिस गेल आते हैं।इसके बाद रोहित शर्मा का नाम आता है। वहीं सनथ जयसूर्या 270 छक्कों के साथ चौथे और महेंद्र सिंह धोनी 229 छक्के के साथ पांचवें नंबर पर हैं।भारत के लिए विराट कोहली , महेंद्र सिंह धोनी और सचिन तेंदुलकर भी जो कारनामा नहीं कर पाए , वो रोहित ने करके दिखाया है।रोहित शर्मा को भारत का नया सिक्सर किंग कहा जा सकता है।