×

IPL 2022 MI VS DC मुंबई के समर्थन में RCB, ब्लू रंग में रंगी फ्रेंचाइजी
 

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।।  आईपीएल 2022 में  69 वें मैच के तहत   मुंबई इंडियंस की भिड़ंत  दिल्ली कैपिटल्स  से होना  है । वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने  वाले इस मैच  के तहत   फाफ डुप्लेसी की अगुवाई वाली  आरसीबी की टीम    मुंबई इंडियंस को सपोर्ट करने वाली है । दरअसल      दिल्ली कैपिटल्स   अगर मुंबई इंडियंस  के खिलाफ मैच  हार जाती है तो आरसीबी प्लेऑफ में आसानी  से पहुंच जाएगी।

IPL 2022 MI के खिलाफ करो या मरो मैच के लिए DC में हुई धाकड़ खिलाड़ी की हुई वापसी
 


दिल्ली कैपिटल्स की टीम  13 मैचो में  जीत के साथ   पांचवें स्थान पर है, लेकिन मुंबई इंडियंस के खिलाफ  बड़ी जीत दर्ज कर वह  टॉप 4 में जगह  बना लेंगे। पर अगर वह हारते हैं तो  फिर  टूर्नामेंट से बाहर होंगे।यही नहीं आरसीबी की  टीम चौथे स्थान पर बरकरार रहेगी।

MI vs DC Dream11 Prediction  आज के मैच के लिए ये सबसे मजबूत टीम , जानिए किसे बनाए कप्तान, उपकप्तान

बैंगलोर की टीम   14 मैचों में से  8 जीत के साथ  चौथे स्थान पर है।  डुप्लेसीसी की टीम  का नेट रन रेट  अच्छा नहीं है और इसलिए उस पर प्लेऑफ से बाहर होने का खतरा है। यही  वजह है कि  आरसीबी फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस की दुआ कर रही है।  

MI vs DC के मैच से पहले RCB के Dinesh Karthik का ये ट्वीट जमकर हुआ वायरल

मुंबई  इंडियंस और  दिल्ली कैपिटल्स  के मैच से पहले आरसीबी ने खुद को ब्लू रंग में रंग दिया  है। आरसीबी ने सोशल मीडिया पर  पोस्ट शेयर किया है जिसमें लिखा रेड    बदला रहा है ब्लू में।रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की  टीम ने ब्लू रंग का संकेत मंबई इंडियंस के लिए  ही दिया है।आईपीएल के इतिहास में आरसीबी ने  अब तक  एक बार भी ट्रॉफी नहीं जीती है। इस बार फाफ डुप्लेसी की अगुवाई वाली टीम पहले प्लेऑफ में पहुंचने की पूरी कोशिश कर रही है।बैंगलोर की किस्मत अब मुंबई  के हाथों में ही है।फैंस भी  आरसीबी के प्लेऑफ में पहुंचने की पूरी उम्मीद कर रहे हैं।