×

IPL 2022 गुजरात के खिलाफ मैच में मैक्सवेल बन गए 'सुपरमैन', लपका ये शानदार कैच
 

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।।आईपीएल 2022 में बीते दिन आरसीबी की टीम   गुजरात टाइटंस को   8 विकेट से मात देने में सफल रही ।  बैंगलोर ने जीत के  साथ ही अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने का काम किया। मुकाबले में बैंगलोर के लिए   ग्लेन मैक्सवेल     ने गेंद और बल्ले से तो अपनी टीम के लिए योगदान दिया ही, साथ ही फील्डिंग में  भी कमाल करके दिखाया।

IPL 2022 Virat Kohli ने दिखाया रौद्र रूप, RCB के लिए बना दिया ये 'महारिकॉर्ड'
 


ग्लेन मैक्सवेल ने हवा में उड़कर एक हैरतअंगेज  कैच लपका जिसकी चर्चा है। मैक्सवेल ने गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज  शुभमन गिल का  कैच लिया। बता दें कि गुजरात टाइटंस की पारी के तीसरे   ओवर में आरसीबी के तेज  गेंदबाज जोश हेजलवुड गेंदबाजी के लिए आए।

IPL 2022 GT के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ ही Points Table में टॉप चार में पहुंची RCB

जोश हेजलवुड ने  इस ओवर  की तीसरी गेंद पर गुजरात के बल्लेबाज शुभमन गिल  गेंद को स्लिप में मार बैठे और वहां मौजूदा विश्व क्रिकेट के बेहतरीन फील्डर ग्लेन मैक्सवेल ने  हवा में उड़ते हुए कैच लिया। शुभमन गिल  सिर्फ एक रन के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलिय लौट गए।

IPL 2022 RCB vs GT Highlights विराट-डुप्लेसी के बल्ले से मैच में हुई चौकों की बरसात, देखें यहां Video

मैक्सवेल के इस मैच को देखने क बाद आरसीबी  टीम में  उनके साथी खिलाड़ी विराट कोहली खुद रोक नहीं पाए और उन्होंने  रंत ग्लेन मैक्सवेल को गले लगा लिया। वैसे सोशल मीडिया पर  वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।मुकाबले में   गुजरात  टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले   बल्लेबाजी का  फैसला लिया। पहले खेलते हुए गुजरात टीम ने निर्धारित   20 ओवर में      5 विकेट पर 168रन बनाए।वहीं इसके जवाब में   उतरी  आरसीबी की टीम 18.4 ओवर में 2 विकेट पर 170 रन बनाने में सफल  रही।

What a catch maxi 🤩🤩 and virat agrression 🥵#RCBvsGT #RCB pic.twitter.com/563DgQuvyL