×

IPL 2022 SRH vs PBKS लीग स्टेज के आखिरी मैच में जानिए कैसा रहने वाला है पिच और मौसम
 

 

 क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।।  आईपीएल 2022 में  लीग स्टेज के आखिरी मैच में रविवार को    सनराइजर्स हैदराबाद और  पंजाब किंग्स के बीच भिड़ंत  होने वाली है। बता दें कि दोनों टीमें   प्लेऑफ की रेस बाहर हो चुकी हैं । पर अंतिम मैच जीतकर  ये टीमें विजयी  विदाई लेना चाहेंगी। पंजाब किंग्स  12 अंक के साथ सातवें स्थान पर  और सनराइजर्स हैदराबाद भी  इतने ही अंक के साथ आठवें स्थान पर  है।

 IPL 2022 MI VS DC मुंबई के समर्थन में RCB, ब्लू रंग में रंगी फ्रेंचाइजी

हैदराबाद और पंजाब के बीच  मुकाबला  मुंबई के  वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।हम यहां पिच रिपोर्ट  और मौसम की बात करने वाले हैं। वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अच्छी   है। यहां बल्लेबाज के बल्ले  पर   गेंद  अच्छे से आती है। वहीं लाल मिट्टी की पिच होने से गेंदबाजों को भी फायदा होता और उन्हें उछाल मिलता है। वानखेड़े के मैदान पर बड़े स्कोर  तो देखने को मिलते हैं, लेकिन छोटी बाउंड्री होने की वजह से  यहां  स्कोर का बचाव करना कई बार मुश्किल हो जाता है।

IPL 2022 MI के खिलाफ करो या मरो मैच के लिए DC में हुई धाकड़ खिलाड़ी की हुई वापसी
 

मुंबई के इस मैदान पर  अब टॉस जीतकर टीमें पहले गेंदबाजी करने का फैसला लेती रही हैं। मुंबई के इस मैदान पर  अब टॉस जीतकर टीमें पहले गेंदबाजी करने का फैसला लेती रही हैं।मैच के दौरान बादल काफी रहने वाले  हैं।

हालांकि  बारिश से  पूरे खेल खराब होने की संभावना कम है।आईपीएल 2022 में अब तक     रोमांचक और कांटे के मैच ही देखने को  मिले हैं और अब  आखिरी लीग मैच में भी   जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिल सकती है।दोनों टीमें जीत  के लिए मुकाबले में संघर्ष करती हुई नजर आ  सकती है।मौजूदा सीजन  केतहत  दोनों टीमों का मिलाजुला रहा प्रदर्शन ही रहा है।