×

IPL 2022 PBKS VS DC पंजाब -दिल्ली के मैच में इन  खिलाड़ियों ने जमकर उड़ाए छक्के-चौके, देखें Video
 

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।।  आईपीएल 2022 में  बीते दिन लीग के 64 वें मैच में   पंजाब किंग्स और   दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक भिड़ंत देखने को मिली। मुकाबले में  दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को  17 रनों से मात देने का काम किया। मुकाबले की बात की  जाए  तो दिल्ली कैपिटल्स ने    20 ओवर में 7 विकेट  पर   159 रन बनाए,जिसमें   मिचेल मार्श का शानदार  अर्धशतक रहा।

IPL 2022,PBKS vs DC लियाम लिविंगस्टोन ने जड़ा अर्धशतक,  दिल्ली ने पंजाब को दिया 160 रनों का लक्ष्य
 

वहीं इसके जवाब में पंजाब किंग्स 20ओवर में 9 विकेट पर 142रन ही बना सकी।वैसे हम यहां बात कर रहे हैं कि दिल्ली और पंजाब के मैच में  किन बल्लेबाजों ने  जमकर छक्के और चौके उड़ाए। मुकाबले में दिल्ली की ओर से 12 चौके और 6 छक्के लगे।

IPL 2022 PBKS vs DC Live पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर लिया पहले गेंदबाजी का फैसला

दिल्ली के लिए मिचेल मार्श ने 63 रन की अपनी पारी में4चौके और तीन गगन चुंबी छक्के लगाए। सरफराज  खान ने 32 रन की पारी में    5चौके और एक छक्का लगाया वहीं   अक्षर पटेल ने  दो चौके लगाए।इसके अलावा ललित यादव ने  24 रन की पारी में एक चौका और एक छक्का लगाया।ऋषभ पंत ने भी एक छक्का लगाने का काम किया।

पंजाब किंग्स की ओर से    13 चौके और पांच छक्के लगाए गए।    पंजाब किंग्स की ओर से   जॉनी बेयरस्टो ने 4 चौके और एक छक्का लगाया।  उन्होंने 28 रन की पारी खेली । जितेश शर्मा ने 34 गेंदों में 3 चौके और  दो छक्के की मदद से 44 रन की पारी खेली ।  राहुल चाहर  ने नाबाद 25 रन की  पारी में दो चौके  और एक छक्का लगाया। कगिसा रबाडा ने  एक छक्का लगाया।दिल्ली ने जीत के साथ ही प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है।

IPL 2022 PBKS VS DC Highlights दिल्ली ने पंजाब को 17 रनों से दी रोमांचक मात, देखें मैच हाइलाइट्स VIDEO

IPL 2022 PBKS VS DC Match Sixes Highlights Video

IPL 2022 PBKS VS DC Match Fours Highlights Video