×

IPL 2022 में इन 3 कप्तानों को फैंस को किया मायूस, एक चैंपियन भी है शामिल

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। आईपीएल 2022 में दस टीमों ने भाग लिया है। कई टीमों के कप्तानों   ने  दमदार प्रदर्शन किया है। वहीं कुछ  टीमों के कप्तानों के प्रदर्शन से  फैंस भी मायूस हुए हैं। हम यहां आईपीएल 2022 के तीन कप्तानों की बात करने वाले हैं जिन्होंने  फैंस को निराश किया है।

Breaking IPL 2022 MI VS KKR Live मुंबई और कोलकाता ने उतारी ये प्लेइंग इलेवन, देखें दोनों टीमें 
 


 रोहित  शर्मा -  बता दें कि रोहित शर्मा  वह कप्तान हैं जिन्होंने मुंबई इंडियंस को पांच बार खिताब दिलाने का काम किया है लेकिन इस सीजन के तहत  रोहित की कप्तानी का जादू नहीं चला । मुंबई इंडियंस की टीम    8 मैचों में हार चुकी है और प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है। आईपीएल के  10 मैचों में  रोहित शर्मा ने  सिर्फ  198 रन बनाए हैं , वह रन बनाने के लिए  तरस रहे हैं। मुंबई इंडियंस के प्लेऑफ में ना पहुंच पाने  की वजह से फैंस को बहुत निराश हुए हैं।  

IPL 2022 MI VS KKR कोलकाता को करारी मात देने का दम रखती है मुंबई, सामने आई बड़ी वजह
 

श्रेयस अय्यर--केकेआर ने बड़ी रकम खर्च करके  श्रेयस अय्यर को अपने साथ जोड़ा था । यही नहीं    टीम की  कमान भी श्रेयस अय्यर को सौंपे जाने का काम किया।हालांकि श्रेयस अय्यर की कप्तानी में  कोलकाता ने निराशाजनक प्रदर्शन करके दिखाया है।आईपीएल 2022 सीजन के तहत  केकेआर ने आईपीएल में 11 में से 4 मैच ही जीते हैं । वहीं 7 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा । श्रेयस अय्यर  ने टीम में थोक के भाव में बदलाव किए हैं, जिसकी वजह से टीम कभी  भी संयोजन नहीं तलाश कर पाई।

IPL 2022 इस मामले में MS Dhoni ने की Virat Kohli की बराबरी, ऐसा करने वाले बने दूसरे कप्तान 
 

 रविंद्र जडेजा   - आईपीएल 2022 के लिए चेन्नई सुपरकिंग्स ने रविंद्र जडेजा को कप्तानी सौंपी थी । जडेजा की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स 8 में से सिर्फ दो मैच ही जीत पाई।उसके बाद जडेजा ने बीच आईपीएल में कप्तानी छोड़ दी थी। जडेजा  के निराशाजनक नेतृत्व के बाद महेंद्र सिंह धोनी एक  बार फिर कप्तान बने।