×

 IPL 2022 RR vs CSK राजस्थान की टक्कर होगी चेन्नई से, जानिए पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल 

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।।आईपीएल 2022 में   राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत चेन्नई सुपरकिंग्स से होने वाली है। दोनों टीमों के बीच मुकाबला     मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में  खेला जाएगा।मुकाबला भारतीय समय के हिसाब से शाम 7.30 बजे से शुरु होगा। मौजूदा सीजन के तहत चेन्नई सुपरिकंग्स तो  प्लेऑफ की  रेस से बाहर हो चुकी है, लेकिन  राजस्थान रॉयल्स  अब भी प्लेऑफ के लिए संघर्ष कर रही है।

 IPL 2022 RR vs CSK राजस्थान की टक्कर होगी चेन्नई से, जानिए पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल 
 


राजस्थान रॉयल्स ने अपने खेले  13 मैचों में से  8 के  तहत जीत हासिल की है । वह   16 अंक के साथ प्वाइटंस टेबल में टॉप  पर मौजूद है।  अगर  आज चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ    राजस्थान रॉयल्स जीत दर्ज करने में सफल  रहती है तो वह प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर  जाएगी। दोनों टीमों के बीच होने वाले मैच से पहले हम यहां पिच रिपोर्ट और  मौसम की बात करने वाले हैं।

IPL 2022 गुजरात के खिलाफ मैच में मैक्सवेल बन गए 'सुपरमैन', लपका ये शानदार कैच

ब्रेबोर्न स्टेडियम की पिच पर  एक रोमांचक  मैच देखने को मिल सकता है। यहां की पिच सभी के लिए फायदेमंद है , लेकिन  छोटी बाउंड्री होने की वजह से  बल्लेबाजों को काफी मदद मिलती है। मौसम की बात की जाए तो इस मैदान पर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला ही टीमें लेना चाहेंगी।

IPL 2022 Virat Kohli ने दिखाया रौद्र रूप, RCB के लिए बना दिया ये 'महारिकॉर्ड'

मुंबई में  इस वक्त  गर्मी पड़ रही और ऐसे में   दोनों टीमों के  खिलाड़ियों को उमस से जूझना होगा। मुंबई में बादल छाए रहेंगे, वहीं  अधिकतम  तापमान  32 डिग्री सेंटीग्रेड तक जाएगा, वहीं न्यूनतम तापमान  29 डिग्री सेंटीग्रेड तक होगा।यहां हवाएं  18किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेंगी, बारिश की संभावना नहीं है लेकिन  63 फीसदी नमी रहेगी।   दोनों टीमों के बीच  एक जबरदस्त  मुकाबले की उम्मीद  की जा सकती है।