×

IPL 2022,PBKS vs DC लियाम लिविंगस्टोन ने जड़ा अर्धशतक,  दिल्ली ने पंजाब को दिया 160 रनों का लक्ष्य

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।।आईपीएल 2022 का  64 वां मैच   पंजाब किंग्स और  दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमें    डॉ डीवाई पाटिल  स्पोर्टस एकेडमी में आमने -सामने  हैं। मुकाबले में    पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी   दिल्ली कैपिटल्स की टीम     निर्धारित 20 ओवर में  7 विकेट पर 159 रन बनाने में सफल रही ।दिल्ली कैपिल्टस  की  शुरुआत मैच में खराब रही ।

टीम को पहली गेंद पर डेविड वॉर्नर के रूप में बड़ा झटका लगा  जो गोल्डन डक पर आउट हो गए।इसके बाद दूसरे सलामी बल्लेबाज के रूप में डेविड वॉर्नर ने अपना दूसरा विकेट गंवाया। सरफराज  खान 16 गेंदों में  5 चौके और   एक छक्के की मदद से  32 रन की पारी खेलकर आउट हुए।

दिल्ली कैपिटल्स ने अपना तीसरा  विकेट ललित यादव के रूप में गंवाया जो   24 रन बनाकर रबाडा की गेंद पर     भानुका राजपक्षे  को कैच दे बैठे। इसके बाद कप्तान ऋषभ पंत सस्ते में आउट हुए।वह   3 गेंदों का सामना करके  7 रन बना सके।

रॉवमैन पॉवेल  भी दो रन बनाकर पवेलियन लौटे।मिचेल मार्श के रूप में दिल्ली कैपिटल्स ने छठवा विकेट गंवाया। मार्श ने शानदार  प्रदर्शन करते हुए 48 गेंदों में 4 चौके और तीन छक्के की मदद से   63 रनों की पारी खेली।इसके बाद शार्दुल ठाकुर के रूप में  टीम ने अपना विकेट गंवाया जो     3 रन बनाकर आउट हुए।वहीं अक्षर पटेल नाबाद 17 रन और  कुलदीप यादव ने  2 रन बनाकर नाबाद रहे।पंजाब किंग्स की ओर से लियाम लिविंगस्टोन  और अर्शदीप सिंह ने 3-3  विकेट लिए। कगिसा रबाडा ने  एक विकेट चटकाया।