×

IPL 2022 KKR vs MI मुंबई इंडिंयस ने केकेआर को जीत के लिए दिया 162 रनों का लक्ष्य

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। आईपीएल 2022   के  14 वें मैच के तहत बुधवार को कोलकाता नाइटराइडर्स और  मुंबई इंडियंस के बीच भिड़ंत हो रही है। दोनों टीमों के बीच मुकाबला  पुणे के महाराष्ट्र  क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले में केकेआर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।  टॉस हारकर पहले खेलते हुए मुंबई इंडियंस की टीम एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने कामयाब रही ।मुंबई की टीम  20 ओवर में 4 विकेट पर 161 रन बनाने में सफल रही।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम की शुरुआत खराब रही  थी। टीम को पहला ही बड़ा  झटका  कुल 6 रन के स्कोर पर कप्तान  रोहित शर्मा के रूप में लगा ।रोहित शर्मा  ने  12 गेंदों में  3 रन बनाए और  वह उमेश यादव की गेंद पर सैम बिलिंग्स को कैच देकर आउट हुए। इसके बाद   मुंबई इंडियंस को दूसरा बड़ा झटका    डेवाल्ड ब्रेविस  के  रूप  में लगा ,जो  19 गेंदों में दो चौके और दो छक्के की मदद से 29 रनों की पारी खेलकर आउट हुए।     ब्रेविस ने अपना विकेट  वरुण चक्रवर्ती की  गेंद पर  बिलिंग्स  के हाथों स्टंपिंग होकर गंवा बैठे।

मुंबई इंडिंयस का  तीसरा विकेट  ओपनर बल्लेबाज ईशान किशन के रूप में गिरा ।  ईशान ने  14गेंदों का सामना करते हुए 21 रन बनाए और पैट कमिंस की गेंद पर  श्रेयस अय्यर को कैच दे बैठे। मुंबई इंडियंस को चौथा झटका   सूर्यकुमार यादव के रूप में लगा । सूर्यकुमार यादव   ने मुश्किल वक्त में  36 गेंदों में   5 चौके और दो छक्के की मदद से   52 रनों की पारी खेली ।

   पैट कमिंस की गेंद पर    सूर्यकुमार का कैच    बिलिंग्स ने लपका ।वहीं तिलक वर्मा 27  गेंदों में    तीन चौके और दो छक्के की मदद से  38 रन बनाकर नाबाद रहे ।वहीं  कीरोन पोलार्ड ने  5 गेंदों में 3 छक्के के दम पर नाबाद 22 रन बनाए।केकेआर के लिए पैट कमिंस ने  सबसे ज्यादा दो विकेट लिए।वहीं उमेश  यादव और   वरुण चक्रवर्ती  को  1-1 विकेट मिला।