×

IPL 2022 DC vs PBKS दिल्ली कैपिटल्स की घातक गेंदबाजी के आगे पंजाब किंग्स 115 रनों पर हुई ढेर

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। आईपीएल 2022  के  32 वें मैच के तहत   दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच भिड़ंत हो रही है।दोनों टीमों के बीच मैच   मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में  खेला जा रहा है।इस मुकाबले के तहत   दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर  पहले गेंदबाजी का  फैसला लिया जो सही साबित हुआ। पंजाब किंग्स ने   पहले खेलते हुए 20  ओवर 9 विकेट पर 115 रन बना सकी।पंजाब किंग्स की पारी की शुरुआत   मयंक अग्रवाल और  शिखर धवन की ओपनिंग जोड़ी ने की ।

IPL 2022 पर कोरोना का संकट, अब DC vs RR मैच को लेकर BCCI ने उठाया कदम
 

टीम की शुरुआत खराब रही थी और   कुल 33 रन के स्कोर पर शिखर धवन  आउट हो गए। धवन  9 रन बनाकर ललित यादव की गेंद पर पंत को विकेट के पीछे कैच देकर आउट हुए।  दूसरा विकेट टीम ने  कप्तान मयंक अग्रवाल के रूप में गंवाया जो 15 गेंदों  में 24 रन बनाकर मुस्ताफिजुर रहमान की गेंद पर बोल्ड हो गए। पंजाब ने तीसरा विकेट अपना लियाम लिविंगस्टोन के रूप गंवाया जो   2 रन  बनाकर आउट हुए।

IPL 2022 Michael Vaughan ने की बड़ी भविष्यवाणी, ये टीम जीत सकती है खिताब
 

इसके बाद जॉनी  बेयरस्टो    9 रन बनाकर  खलील  अहमद की गेंद पर मुस्ताफिजुर रहमान को कैच देकर आउट हुए। इसके बाद पंजाब के लिए  जितेश शर्मा  और कगिसो रबाडा के विकेट गिरे । जितेश शर्मा ने  23 गेंदों  में 5 चौके साथ 32 रन की पारी खेली। वहीं कगिसो रबाडा दो रन ही बना सके। पंजाब किंग्स का  सातवां विकेट नाथन इलियस के रूप में गिरा , जो कुलदीप यादव की गेंद पर बोल्ड हो गए और खाता  भी नहीं खोल सके।

IPL 2022 Michael Vaughan ने की बड़ी भविष्यवाणी, ये टीम जीत सकती है खिताब
 

आठवां विकेट   शाहरुख खान  के रूप में गंवाया , जो 12 रन बनाकर  खलील अहमद की गेंद पर पंत को  कैच देकर आउट हुए।वहीं टीम का नौंवा विकेट  राहुल चाहर के रूप गंवाया जो     12 रन बनाकर  आउट हुए।अर्शदीप सिंह 9 और वैभव अरोड़ा  34 रन बनाकर नाबाद रहे।दिल्ली कैपिटल्स के लिए ललित यादव , खलील अहमद,  अक्षर पटेल और  कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट लिए।वहीं  मुस्ताफिजुर रहमान ने 1 विकेट लिया।​​​​​​​