×

IPL 2022 DC VS RR Highlights  दिल्ली और राजस्थान के मैच का चौकों का हाइलाइट्स VIDEO देखें यहां

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। आईपीएल 2022   के  34 वें मैच के तहत     दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को   15 रन से मात देने का काम किया। मुकाबले में  राजस्थान  रॉयल्स ने   20 ओवर में  2 विकेट पर 222 रन बनाए।वहीं इसके जवाब में  दिल्ली कैपिटल्स 20 ओवर में 8 विकेट पर 207 रन बना सकी। वैसे हम यहां बता रहे हैं कि दिल्ली  और राजस्थान के  मैच में किन बल्लेबाजों ने छक्कों की बरसात  करने का काम किया।

IPL 2022 DC VS RR Highlights दिल्ली -राजस्थान के मैच में हुई छक्कों की बरसात, देखें हाइलाइट्स VIDEO
 


मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की ओर से  21 चौके लगे । राजस्थान के लिए जोस बटलर ने  कमाल करते हुए  9 चौके लगाए, उन्होंने  116 रन की दमदार पारी खेली । वहीं   देवदत्त पडिक्कल ने     7 चौके लगाए और  उन्होंने  54 रन की पारी खेली । कप्तान  संजू सैमसन  ने अपनी   46 रन  की पारी में   5 चौके भी जड़े।

IPL 2022 DC VS RR Highlights रोमांच और ड्रामे के बीच राजस्थान के खिलाफ दिल्ली को मिली हार, देखें  मैच हाइलाइट्स-VIDEO
 


दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स  की ओर से     17 चौके लगाए। ओपनर  बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और देवदत्त पडिक्कल ने   5-5 चौके लगाए।   पृथ्वी  शॉ ने 37 रन की पारी खेली और वहीं   28 रन की  पारी  डेविड वॉर्नर  के बल्ले से निकली।इसके अलावा  44 रन की पारी खेलने वाले ऋषभ पंत ने  4 चौके लगाए,

IPL 2022 KKR के खिलाफ मैच के लिए गुजरात की टीम में होगी इस धाकड़  खिलाड़ी की वापसी 

वहीं  ललित यादव ने  24 गेंदों में  3 चौकों के साथ 37 रन की पारी खेली।दोनों टीमों के बीच  मुकाबले में रोमांचक भिड़ंत   देखने को मिली ।  राजस्थान रॉयल्स के लिए दमदार प्रदर्शन करने वाले  सलामी बल्लेबाज जोस बटलर को प्लेयर ऑफ द   मैच चुना गया।जोस बटलर  ने अपने इस सीजन का लगातार तीसरा शतक जड़कर सुर्खियों बटोरी हैं।राजस्थान  के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया।

IPL 2022 DC VS RR Highlights  दिल्ली और राजस्थान के मैच का चौकों का हाइलाइट्स VIDEO देखें यहां

<a href=https://youtube.com/embed/pUT24f5bJdA?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/pUT24f5bJdA/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">