×

IND vs PAK Asia Cup 2022 रोहित शर्मा ने तूफानी पारी खेल ध्वस्त किया धोनी के छक्कों का बड़ा रिकॉर्ड
 

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। पाकिस्तान के खिलाफ भारत को बीते दिन खेले गए  मैच में 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा ।मुकाबले  में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की आतिशी बल्लेबाजी का नजारा देखने को मिला। रोहित शर्मा ने टीम  इंडिया के लिए 26 गेंदों में 28 रन की तूफानी पारी खेली।

IND VS PAK Virat Kohli की दमदार पारी देखकर गदगद हुए भारतीय फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन
 

अपनी इस पारी में उन्होंने तीन चौके और  दो छक्के जड़े । रोहित शर्मा ने अपनी इस पारी के दौरान महेंद्र सिंह धोनी के छक्का का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया।रोहित शर्मा ने अपनी इस पारी का जैसे ही दूसरा छक्का लगाया। वैसे ही महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़कर  एशिया कप में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले कप्तान बन गए हैं ।

IND vs PAK खराब शॉट खेलकर आउट हुए Rishabh Pant तो फैंस ने किया ट्रोल, किए भद्दे कमेंट्स
 

रोहित शर्मा के नाम एशिया कप में 17 छक्के हो गए हैं । वहीं महेंद्र सिंह धोनी ने एशिया कप में 16 छक्के जड़े थे।वैसे आपको बता दें कि एशिया कप में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में पहले पायदान पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी हैं। उन्होंने शिया कप में कुल 26 छक्के जड़े हैं।

Asia Cup 2022 IND vs PAK Top Moments भारत-पाक मैच में हुई स्लेजिंग, सूर्यकुमार से जा भिड़े शादाब-रिजवान, देखें VIDEO यहां
 

वहीं इस सूची में रोहित शर्मा ने 23 छक्के के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज सनथ जयसूर्या ने भी एशिया कप में 23 छक्के जड़े थे।सूची में चौथे पायदान पर 18 छक्कों के साथ भारत के सुरेश रैना और पांचवें नंबर पर 16 छक्कों के साथ महेंद्र सिंह धोनी हैं।पाकिस्तान के खिलाफ रोहित के बल्ले से निकली आतिशी पारी टीम इंडिया को राहत देगी क्योंकि हिटमैन बल्लेबाज कुछ मैचों से रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे।