×

IND VS ENG  Rohit Sharma ने रचा इतिहास, छक्कों का बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम 

 

क्रिकेट न्यूज़  डेस्क।। रोहित शर्मा  की अगुवाई वाली  भारतीय  टीम इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में 10 विकेट से जीत दर्ज करने में सफल रही । टीम इंडिया के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने  58 गेंदों में नाबाद  76 रन की पारी खेली। रोहित शर्मा ने 6 चौके और 5 छक्के भी लगाए।अपनी इस पारी के दौरान ही रोहित शर्मा ने छक्का का बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।  

IND VS ENG इंग्लैंड के 110 रन पर ढेर होने के बाद भारतीय फैंस ने सोशल मीडिया पर उड़ाया मजाक
 


अपनी पारी में 5 छक्के जड़ने के साथ ही रोहित शर्मा ने  250 छक्के भी पूरे किए। बता दें कि विश्व क्रिकेट में     सबसे  ज्यादा छक्के लगाने वाले  खिलाड़ियों  की सूची में रोहित  शर्मा चौथे नंबर पर हैं। बता दें कि  वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले  खिलाड़ियों की बातकरें तो रोहित शर्मा पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिन अफरीदी , वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल और श्रीलंका के पूर्व सलामी बल्लेबाज सनथ जयसूर्या हैं।

India vs England भारतीय पेसर्स का दिखा घातक प्रदर्शन,18 साल बाद किया ये बड़ा कारनामा

लंदन के द ओवल मैदान पर खेले गए पहले वनडे मैच की बात करें तो   भारत ने इंग्लैंड को 10 विकेट से   हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली ।भारतीय  टीम की इसजीत के हीरो जसप्रीत बुमराह   रहे  जिन्होने करियर में बेस्ट प्रदर्शन देते हुए  7.2 ओवर में  19 रन कर्च कर 6 विकेट चटकाए।जसप्रीत बुमराहके  इस लाजवाब  प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया मेजबानों को 110 रनों पर समेटने में कामयाब रही ।  यह इग्लैंड का भारत के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे न्यूनतम स्कोर है। भारत ने इसके जवाब में रोहित शर्मा और शिखर धवन की पारी  केदम पर 18.4 ओवर में     जीत दर्ज की।

IND vs ENG रोहित शर्मा ने जड़ा ऐसा छक्का, स्टेडियम में बैठी छोटी बच्ची हुई घायल, देखें VIDEO