×

IND W vs SL W Final, Live Score श्रीलंका ने जीता टॉस, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI
 

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।।महिला एशिया कप 2022 का फाइनल मैच शनिवार को  भारत और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। खिताबी मैच के तहत भारतीय महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम सिलहट  इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने -सामने हैं।भारतीय टीम एशिया की सबसे सफल टीम है जिसकी नजरें  रिकॉर्ड 7 वीं बार खिताब अपने नाम करने पर रहने वाली हैं।

 

महिला एशिया कप में भारत और  श्रीलंका  के हेड टू हेड  रिकॉर्ड की बात करें तो भारत ने चार बार इस टीम को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की है । हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया  की नजरें  एक बार  फिर से इतिहास दोहराते हुए खिताब अपने नाम करने पर होंगी।महिला एशिया कप फाइनल मैच के तहत  भारतीय  समय के हिसाब से  दोपहर 12.30 बजे   टॉस  हुआ।वहीं खिताबी  मैच की पहली गेंद  1 बजे से   फेंकी जानी है।

 श्रीलंका की टीम ने टॉस   जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। ऐसे में   हरमनप्रीत की  टीम को पहले गेंदबाजी करनी होगी । भारतीय टीम  चाहेगी  कि वह  श्रीलंका को कम स्कोर पर ही रोके ताकि लक्ष्य  आसानी से हासिल करके जीत दर्ज  की जा सके।श्रीलंका टीम का नेतृत्व चमारी अट्टापट्टू   के हाथों में हैं और जिनकी नजरें  पहले खेलते हुए  शानदार  प्रदर्शन कर बड़ा स्कोर खड़ा करने पर होंगी।

महिला क्रिकेट के तहत भारत और  श्रीलंका दोनों  दमदार टीमें हैं और ऐसे में यह नहीं का जा सकता है कि   कौन सी टीम ट्रॉ़फी जीतेगी। पुराने आंकड़ों के हिसाब से जरूर भारत के एक बार फिर खिताब जीतने की संभावना है। लेकिन श्रीलंका  को कम आंकना  बड़ी भूल भी हो सकती है।

टीमें:
भारत महिला (प्लेइंग इलेवन): शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, दयालन हेमलता, हरमनप्रीत कौर (C), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (W), पूजा वस्त्राकर, स्नेह राणा, रेणुका सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़
श्रीलंका महिला (प्लेइंग इलेवन): चमारी अथापथु (C), अनुष्का संजीवनी (W), हर्षिता मडवी, हसीनी परेरा, निलाक्षी डी सिल्वा, कविशा दिलहारी, मालशा शेहानी, ओशादी रणसिंघे, सुगंधिका कुमारी, इनोका रणवीरा, अचिनी कुलसुरिया