×

Dream11 Prediction GT vs MI  किस खिलाड़ी को बनाएं कप्तान, ऐसी होगी सर्वश्रेष्ठ ड्रीम 11

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। आईपीएल 2022 के  51 वें मैच के तहत  शुक्रवार को    गुजरात टाइटंस  की भिड़ंत   मुंबई इंडियंस से होने वाली है ।डेब्यू सीजन खेल रही  गुजरात टाइटंस  का अब तक शानदार प्रदर्शन रहा है।    हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली  टीम प्लेऑफ  में पहुंचने की सबसे बड़ी दावेदार है।

IPL 2022 GT VS MI गुजरात की भिड़ंत होगी मुंबई से, जानिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI
 

गुजरात ने  इस सीजन के तहत अपने खेले 10 मैचों में से  8 के तहत जीत दर्ज की है । गुजरात टाइटंस के  16 अंक  हैं  और वह दो अंक और अर्जित करके प्लेऑफ में पहुंच  सकती है। गुजरात को पिछले मैच में  हार का सामना करना पड़ा था लेकिन अब टीम लय में लौटना चाहेगी।  रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस का इस सीजन  बेहद खस्ता हाल रहा है और  शर्मनाक प्रदर्शन भी देखने को मिला है। मुंबई  इंडियंस की टीम ने  अपने खेले    9 मैचों में से सिर्फ एक तहत ही जीत  दर्ज की है।

DC vs SRH अपनी पुरानी टीम हैदराबाद के खिलाफ गरजा David Warner का बल्ला तो फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन
 

वह दो अंक के साथ प्वाइंट्स टेबल में दसवें नंबर पर मौजूद है।   रोहित शर्मा की टीम  की  प्रतिष्ठा दांव है और अब वह हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी। वैसे गुजरात  और  मुंबई के बीच आज होने वाले मैच को लेकर हम    ड्रीम 11 या फैंटेसी 11 टीम के लिए सुझाव दे रहे हैं। ड्रीम 11 टीम का कप्तान राहुल तेवतिया का बनाया जा  सकता है।

IPL 2022 DC के खिलाफ SRH को क्यों मिली हार, कप्तान Kane Williamson ने दिया ये बयान

तेवतिया  शानदार फॉर्म में  और  अपनी टीम गुजरात के लिए  तूफानी प्रदर्शन करके  अच्छे से फिनिशर की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं उपकप्तान राशिद खान को बनाया जाना सही  रहेगा। बल्लेबाजों की बात की जाए  तो   मुंबई के लिए  सूर्यकुमार यादव ने अच्छा किया , उन्हें शामिल किया जा सकता है ।

इसके अलावा   तिलक वर्मा ,  डेविड मिलर और शुभमन गिल को जगह दी जा सकती है। ऑलराउंडर  के रूप में हार्दिक पांड्या को चुनना सही रहेगा। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में  रिद्धिमान साहा को   जगह दी जा सकती है।इसके अलावा गेंदबाजों में  मोहम्मद शमी,  जसप्रीत बुमराह और कुमार कार्तिकेय  को रखा जा  सकता है।

GT VS MI  के मैच के लिए सर्वश्रेष्ठ ड्रीम 11

कप्‍तान: राहुल तेवतिया
उपकप्‍तान: राशिद खान
बल्‍लेबाज: सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, डेविड मिलर, शुभमन गिल
ऑलराउंडर: हार्दिक पांड्या,

विकेटकीपर: रिद्धिमान साहा

गेंदबाज: मोहम्‍मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय