×

IPL 2023 के ऑक्शन में इन पांच खिलाड़ियों पर होगी करोड़ों की बरसात, खरीदने के लिए टीमें लगा देंगी पूरा दम

 

 क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन  इस महीने 23 दिसंबर को होने वाला है। ऑक्शन के लिए सभी खिलाड़ियों ने अपने नाम का रजिस्ट्रेशन करा दिया है। वैसे हम यहां उन 5 स्टार खिलाड़ियों की बात कर रहे हैं जिन पर भी  ऑक्शन में बड़ी बोली लग सकती है यानी करोड़ों की बरसात हो सकती है।

केन विलियमसन-सनराइजर्स हैदराबाद के द्वारा रिलीज होने के बाद केन विलियमसन अब ऑक्शन में होंगे। केन विलियमसन काफी अनुभवी खिलाड़ी हैं और कप्तानी का भी एक बड़ा विकल्प देते हैं। ऐसी में कोई भी टीम उन पर दांव लगा सकती है। केन विलियमसन ऑक्शन में 2 करोड बेस प्राइस के साथ उतरेंगे।

बेन स्टोक्स-इंग्लैंड का घातक ऑलराउंडर आईपीएल के पहले सीजन से बाहर रहा था लेकिन अब ऑक्शन में उतरने वाला है। बेन स्टोक्स का हाल ही में शानदार प्रदर्शन रहा है उन्होंने इंग्लैंड को टी20 विश्व कप 2022 का खिताब दिलाने में बड़ा योगदान दिया। स्टोक्स को खरीदने से कोई भी टीम नहीं चूकना चाहेगी।


 सैम कुर्रन- बेन स्टोक्स की तरह ही सैम कुर्रन  को खरीदने पर भी सभी के टीमों की नजर रहने वाली हैं। हाल ही में टी20 विश्व कप 2022 के तहत सैम ने शानदार प्रदर्शन किया और उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।

मयंक अग्रवाल -पिछले सीजन पंजाब किंग्स की कप्तानी करने वाले मयंक अग्रवाल को उनकी टीम ने रिलीज कर दिया था। मयंक अग्रवाल को कोई भी टीम खरीदने से पीछे नहीं हटेगी। मयंक अग्रवाल का भी बेस प्राइस दो करोड़ है।

रिली रोसो- दक्षिण अफ्रीका का यह विस्फोटक बल्लेबाज अपनी तबाड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है। कोई टीम अपनी बल्लेबाजी को मजबूत करने के लिए उन्हें खरीद सकता है। रिली रोसो पर नीलामी में करोड़ों की बरसात हो सकती है।