×

फैंस के लिए बुरी ख़बर, IPL 2023 में आखिरी बार CSK की कप्तानी करते नजर आएंगे MS Dhoni

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल 2023 के लिए महेंद्र सिंह धोनी समेत कई स्टार खिलाड़ियों को रिटेन किया है।ऐसे में यह बात तय है कि 2023 सीजन में महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे । लेकिन फैंस के लिए बुरी ख़बर यह है कि धोनी आईपीएल 2023 में आखिरी बार चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

IND vs NZ  भारत के खिलाफ टी 20 सीरीज से पहले डरे कीवी कप्तान,  दिया चौंकाने वाला बयान  
 

इस सीजन के बाद महेंद्र सिंह धोनी पीली जर्सी में नजर नहीं आएंगे।महेंद्र सिंह धोनी काफी उम्रदराज हो चले हैं और ऐसे में बतौर क्रिकेटर उनका सक्रीय रहना अब संभव नहीं हो पाता है। यही वजह है कि महेंद्र सिंह धोनी अब आईपीएल को अलविदा भी कह सकते हैं। ख़बरों में तो यह बात तक सामने आई है कि महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया के साथ जुड़ सकते हैं ।

Aakash Chopra ने बताया उस खिलाड़ी नाम जो सनराइजर्स हैदराबाद का बन सकता है अगला कप्तान 
 

बीसीसीआई महेंद्र सिंह धोनी को  टीम इंडिया के साथ जोड़ने के लिए प्लान तैयार कर रही है ताकि वह भारतीय खिलाड़ियों का मार्गदर्शन कर सके । महेंद्र सिंह धोनी को बीसीसीआई  टीम इंडिया में कोई बड़ा पद दे सकती है। उन्हें डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट भी बनाया जा सकता है ।

T20 World Cup 2024 के लिए इस घातक खिलाड़ी को टीम इंडिया का कप्तान बनाए जाने की उठी मांग
 

महेंद्र  सिंह धोनी के टीम इंडिया में आने से हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यभार को कम किया जा  सकता है।महेंद्र सिंह धोनी को भारत की टी 20टीम  तैयार करने के लिए  रखा जा सकता है। बीसीसीआई अभी से टी 20 विश्व कप 2024  की तैयारी करने की योजना बना रही है।  वैसे अगर  महेंद्र सिंह धोनी अगर आईपीएल में भी खेलते हुए नजर नहीं आते हैं तो यह क्रिकेट फैंस के लिए बड़ा झटका ही रहने वाला है।