×

Asia Cup 2022 पाकिस्तानी फैन ने पकड़ा Rohit Sharma का हाथ,  भारतीय कप्तान ने दिया ऐसा रिएक्शन, देखें वायरल VIDEO

 

क्रिकेट  न्यूज़ डेस्क।।टीम इंडिया के कप्तान और हिटमैन बल्लेबाज रोहित शर्मा के  भारत ही नहीं बल्कि  दुनिया भर में फैंस हैं ।यही नहीं रोहित शर्मा  के फैंस पाकिस्तान में  भी मौजूद हैं।एशिया कप 2022 सुपर  4 राउंड  के  तहत रविवार को भारत और  पाकिस्तान के बीच मैच खेला गया। हाईवोल्टेज मैच के तहत टीम इंडिया को   5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

Virat Kohli के जिस बयान ने मचाई खलबली ,उस पर Sunil Gavaskar ने किया बड़ा कमेंट
 


पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद  भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अपने फैंस से मिले।पाकिस्तानी फैंस ने  रोहित के साथ सेल्फी ली और साथ ही उनका ऑटोग्राफ भी लिया ।इस  बीच एक फैन ने रोहित शर्मा से हाथ मिलाया , लेकिन हाथ छोड़ने को तैयार नहीं था। ऐसे में फिर  रोहित शर्मा ने उस  फैन  से हंसते हुए कहा कि  हाथ तो छोड़ो यार और इस  तरह से अपना हाथ छुड़ा लिया । यूएई में  भारत  और पाकिस्तान  के काफी लोग रहते हैं  ।

IND vs SL Asia Cup 2022  विराट कोहली लगाएंगे 'हैट्रिक', श्रीलंका के खिलाफ मचा सकते हैं धमाल

ऐसे में  दोनों  टीमों को जमकर भारी समर्थन मिल रहा है। भारत  और पाकिस्तान  के  मैच को देखने के लिए  दोनों देशों के फैंस उत्साहित रहते हैं । मौजूदा एशिया कप टूर्नामेंट में भारत  और पाकिस्तान के बीच अब तक    दो बार आमना -सामना हो चुका है ।वहीं   फैंस  उम्मीद कर रहे हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच ही एशिया कप का  फाइनल खेला  जाएगा।

IND vs SL Asia Cup 2022 भारत- श्रीलंका में से किस टीम पलड़ा है भारी, जानिए दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

एशिया कप के इतिहास    में अब तक भारत और पाकिस्तान के बीच   भिड़ंत नहीं हुई है । पाकिस्तान की टीम सुपर 4 का  पहला मैच जीतकर फाइनल की राह आसान कर चुकी है, लेकिन  भारत को अपने बाकी बचे हुए मैच हर हाल में जीतने होंगे।भारत के लिए फाइनल में पहुंचने की राह  फिलहाल आसान नहीं है।

<a href=https://youtube.com/embed/Q3ncKvhqEtw?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/Q3ncKvhqEtw/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">