×

IPL 2022 DC vs LSG हार के बाद दिल्ली के कप्तान  ऋषभ पंत को लगा बड़ा झटका, हुआ लाखों का नुकसान

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।।  आईपीएल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स  की मुश्किलें कम होने का नाम   नहीं ले रही हैं।  लखनऊ सुपरजायंट्स   के खिलाफ  करारी हार के बाद    दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत  को एक और बड़ा झटका लगा है। दरअसल     दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत को  स्लो ओवर रेट  के लिए  12 लाख  रुपए  का जुर्माना  भरना होगा ।

  IPL 2022 PBKS vs GT  जानिए पंजाब और गुजरात के मैच के लिए कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल 
 


दिल्ली कैपिटल्स की टीम     ने तय समय में कम    ओवर फेंके और  कप्तान पंत  को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा है।आईपीएल  ने इसकी पुष्टि की है । आईपीएल के बयान की माने तो दिल्ली  कैपिटल्स पर स्लो ओवर रेट  के लिए जुर्माना लगाया गया है ।यह आईपीएल  कोड ऑफ कंडक्ट   में आईपीएल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स का पहला अपराध है ।

IPL 2022 कप्तान Rishabh Pant ने बताया दिल्ली कैपिटल्स का हार का कारण, उजागर की टीम की बड़ी कमजोरी

इसलिए पंत को 12 लाख रुपए जुर्माने  के तौर पर भरने होंगे। बता दें कि  ऋषभ पंत की  अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स को लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ   6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा ।मुकाबले में दिल्ली की टीम ने  20 ओवर में   3 विकेट पर  149 रन बनाए। पर इसके जवाब में  क्विंटन डीकॉक की   80 रन की पारी के दम पर  लखनऊ सुपरजायंट्स ने  19.4 ओवर में   4 विकेट पर 155 रन बनाकर जीत  अपने नाम की।

IPL 2022 Anrich Nortje की इस हरकत पर भड़के अंपायर, गेंदबाज को दी गई ये सजा, देखें  VIDEO

दिल्ली कैपिटल्स की टीम मौजूदा सीजन में मुश्किल में है टीम को  इससे पहले गुजरात ने  14 रनों से हराया था ।दिल्ली की टीम अब तीन मैचों में एक जीत के साथ दो अंक लेकर   प्वाइंट्स टेबल में  सातवें स्थान  पर मौजूद है।आने वाले मैचों में दिल्ली की टीम को  वापसी करनी होगी। पिछले सीजन में दिल्ली ने पंत के नेतृत्व में प्लेऑफ  तक का सफर तय किया था।