×

'कंधे की टूटी हड्डी 6 से 7 घंटे की रोजाना प्रैक्टिस', IPL 2025 के नए मिस्ट्री स्पिनर की कहानी जान आंखे हो जाऐगी नम

 

क्रिकेट न्यूज डेस्क।। आईपीएल 2025 में एक और रहस्यमयी स्पिनर चमक गया है। उनका नाम है दिग्वेश राठी। हालांकि, इंडियन प्रीमियर लीग के मंच तक पहुंचने का रास्ता दिग्वेश के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था। दिग्वेश के कोच आशीष शुक्ला के अनुसार यह स्पिन गेंदबाज एक स्टंप के पीछे लगातार छह से सात घंटे तक गेंदबाजी करता था। विकेटकीपर थकने लगा था, लेकिन दिग्वेश ने हार नहीं मानी।