×

स्टार भारतीय खिलाड़ी PV Sindhu  लड़ेंगी चुनाव, जानिए किस पद के लिए होंगी मैदान में

 

बैडमिंटन न्यूज़ डेस्क।।  भारत के लिए दो बार  ओलंपिक में पदक जीत चुकी  स्टार बैडमिंटन  खिलाड़ी पीवी सिंधु अब चुनाव लड़ेगी।  वह  17 दिसंबर स्पेन में होने वाली विश्व  चैंपियनशिप के दौरान बीडब्ल्यूएफ एथलीट आयोग  का चुनाव लड़ेगी। सिंधु इस वक्त  बाली में  इंडोनेशिया  ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट खेल रही हैं।

IND VS NZ टीम इंडिया के लिए ये खिलाड़ी बनेगा बड़ा हथियार, अपने दम पर पलट सकता है मैच का पासा 
 


सिंधु छह पदों के लिए नामित  9   खिलाड़ियों में से एक हैं । पीवी सिंधु   दोबारा चुनाव के लिए  खड़ी होंगी।इससे पहले 2017 में भी उन्हें चुना गया  था। वह इस चक्र के लिए   छह महिला प्रतिनिधियों में से एक हैं । सिंधु के साथ इंडोनेशिया  की महिला  युगल खिलाड़ी ग्रेसिया पोली भी होंगी  जो टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक  विजेता रहीं।

IND VS NZ हलाल मीट पर विवाद बढ़ने के बाद BCCI ने दी सफाई, जानिए क्या कहा 

भारत की पीवी सिंधु ने लगातार दो  ओलंपिक  में मेडल जीतकर इतिहास रचा है। रियो ओलंपिक   2016 की रजत पदक विजेता  सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक  2020 में कांस्य पदक  जीता  है ।  सिंधु ओलंपिक में दो पदक  जीतने वाली   एकमात्र  भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। हाल ही में  उन्हें भारत के  तीसरे सर्वाच्च  सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। 

IND vs NZ मुंबई टेस्ट के लिए  Virat Kohli ने  शुरु की तैयारी, जमकर बहाया पसीना, सामने आया VIDEO

बता दें कि पीवी सिंधु ने 2019 में  विश्व  चैंपियनशिप जीती थी।सिंधु यह कारनामा  करने वाली   देश  की पहली शटलर  भी थीं । सिंधु  को खेल रत्न अवॉर्ड से भी   सम्मानित किया जा चुका है। पीवी सिंधु    अपने शानदार प्रदर्शन की वजह से लगातार  चर्चाओं में  रहती हैं। वह ऐसी खिलाड़ी हैं जो भारतीय बैडमिंटन को सफलता की ऊंचाई पर लेकर गई हैं। पीवी सिंधु  से  अब भी भारतीय  बैडमिंटन  को काफी  उम्मीदें  हैं कि वह कुछ कमाल करती  हुई नजर आ सकती हैं।