पेरिस पैरालंपिक में Avani Lekhara ने रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड मेडल, कभी हादसे में गंवाए थे पैर
खेल न्यूज़ डेस्क। पेरिस पैरालंपिक में भारत के पदक का खाता खुल गया है। भारत की दो बेटियों ने एक ही इवेंट में दो मेडल जीते हैं। शूटर अवनि लेखरा ने एक बार फिर भारत को गोल्ड मेडल दिलाकर इतिहास रचा है। वहीं मोना अग्रवाल ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है। अवनि ने 10 मीटर एयर राइफल SH1 में गोल्ड मेडल जीता है। इससे पहले 2020 के पैरालंपिक में भी 10 मीटर एयर स्पर्धा SH1 में ही उन्होंने गोल्ड मेडल जीता था।
अवनि लेखरा ने पैरालंपिक में रिकॉर्ड के साथ मेडल जीता है।अवनि ने इस बार भी टूर्नामेंट में शानदार आगाज किया है। अवनि लेखरा की बात करें तो वह राजस्थान की जयपुर की रहने वाली हैं। साल 2012 में कार एक्सीडेंट में उनकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट लगी थी,
इस वजह से उन्हें पैरालिसिस हो गया था।उस समय अवनि महज 12 साल की थी।लेकिन इसके बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी । अवनि लेखरा ने निशानेबाजी में अपना करियर बनाया।इससके बाद इसके बाद 2015 में पहली बार नेशनल चैम्पियनशिप में हिस्सा लिया और फिर कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अवनि लेखरा एक प्रतिभावान खिलाड़ी हैं और उन्होंने खुद को साबित किया है और वह देश का नाम रौशन कर रही हैं।
बता दें कि पैरालंपिक में भारत ने शानदार शुरुआत की है। पहले दिन गोल्ड से ब्रॉन्ज मेडल तक जब देश की झोली में आए हैं तो आगे के खेलों में भी पदकों की उम्मीद रहने वाली हैं।पैरालंपिक में आगे कौन से एथलीट कमाल करते हैं,यह तो देखने वाली बात रहती है।