जयपुर स्पोर्ट्स डेस्क।। भारत के खिलाफ खेलते हुए कंगारू बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने खास रिकॉर्ड अपने नाम किया । स्मिथ भारत के खिलाफ वनडे में लगातार तीन शतक जड़ने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं।उन्होंने रविवार को सिडनी क्रिकेट पर यह मुकाम हासिल किया।
AUS VS IND:टीम इंडिया को खल रही है MS Dhoni की कमी, जानिए किसने कही ये बात
स्टीव स्मिथ ने सिडनी के मैदान पर खेले गए दूसरे वनडे मैच में 64 गेंदों में 14 चौके 2 छक्के की मदद से 104 रनों की पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाने का काम किया। बता दें कि इससे पहले भारत के खिलाफ ही मौजूदा सीरीज के पहले मैच में स्मिथ ने 105 रनों की पारी खेली,
AUS VS IND: दूसरे वनडे से पहले ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने Virat Kohli को दिया ये बड़ा सुझाव
वहीं साल के शुरुआत में भारत दौरे पर ऑस्ट्रेलिया आई थी तब 19 जनवरी को टीम इंडिया के खिलाफ खेले गए वनडे मैच में 131 रनों की पारी खेली थी। इस तरह स्टीव स्मिथ ने वनडे क्रिकेट के तहत भारत के खिलाफ लगातार तीन शतक जड़ने का काम किया।बता दें कि स्मिथ से पहले पाकिस्तान के जहीर अब्बास ने 1982-83 में पाकिस्तान के नासिर जमशेद ने 2012-13 में और क्विंटन डीकॉक ने 2013 में भारत के खिलाफ लगातार तीन वनडे शतक जड़ने का कारनामा किया था।
AUS vs IND: हो गई भविष्यवाणी- ‘ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीनों सीरीज बुरी तरह हारेगी टीम इंडिया’
भारत के खिलाफ खेलते हुए बीते दिन स्टीव स्मिथ ने 62 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसी के साथ वह ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे में तीसरा सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने हैं। कंगारू टीम के लिए सबसे तेज शतक ग्लेन मैक्सवेल ने साल 2014 में श्रीलंका खिलाफ लगाया था।तब उन्होंने 51 गेंदों में शतकीय ही पारी खेली थी । वहीं दूसरे नंबर पर जेम्स फॉकनर ने भारत के खिलाफ 2015 में 57 गेंदों में शतक जड़ा था।