☰
×

एशियन पैरा गेम्स : 11 खेलों में 168 एथलीट्स, जानिए भारतीय मुकाबलों का शेड्यूल

 

नई दिल्ली, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। जापान के आइची-नागोया में रविवार को आधिकारिक तौर पर एशियन पैरा गेम्स 2026 की शुरुआत हो गई, जिसमें 45 देशों के करीब 3,000 एथलीट्स 18 खेलों में हिस्सा लेंगे। एशियन पैरा गेम्स के पांचवें संस्करण में भारत कुल 11 खेलों में 168 एथलीट्स (112 पुरुष और 56 महिलाएं) के साथ अपना दमखम दिखाएगा।

एशियन पैरा गेम्स 24 अक्टूबर तक चलेंगे, जिसका आयोजन 19 स्थानों पर किया जाएगा। इसमें नागोया सिटी मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम मुख्य वेन्यू होगा। भले ही रविवार को उद्घाटन समारोह के जरिए प्रतियोगिता की औपचारिक शुरुआत हुई, लेकिन कई इवेंट्स पहले ही शुरू हो चुके थे।

भारत ने साल 2023 में आयोजित एशियन पैरा गेम्स में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल 111 मेडल (29 गोल्ड, 31 सिल्वर और 51 ब्रॉन्ज) अपने नाम किए थे। इस बार भारतीय दल अपने प्रदर्शन को बेहतर करना चाहेगा।

भारत एथलेटिक्स, बैडमिंटन, तैराकी, शूटिंग, तीरंदाजी, ब्लाइंड फुटबॉल, टेबल टेनिस, पावर लिफ्टिंग, जूडो, बोच्चिया और साइकिलिंग में हिस्सा लेगा। पैरा एथलेटिक्स में भारतीय दल के 62 प्रतिभागी हैं, जबकि बैडमिंटन में 28 एथलीट्स शामिल हैं।

एशियन पैरा गेम्स 2026 में इंडिया को शेड्यूल:

ब्लाइंड फुटबॉल: 16-17, 19-21 और 23 अक्टूबर।

बोच्चिया: 17 और 19-24 अक्टूबर।

पैरा आर्चरी: 19-24 अक्टूबर।

पैरा एथलेटिक्स: 19-23 अक्टूबर।

पैरा बैडमिंटन: 16-17 और 19-23 अक्टूबर।

पैरा साइकिलिंग: 19-23 अक्टूबर।

पैरा जूडो: 19-21 अक्टूबर।

पैरा पावरलिफ्टिंग: 19-24 अक्टूबर।

पैरा शूटिंग: 19-20 और 22-23 अक्टूबर।

पैरा स्विमिंग: 19-23 अक्टूबर।

पैरा टेबल टेनिस: 16-17 और 19-23 अक्टूबर।

एशियन पैरा गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम:

पैरा एथलेटिक्स: अजय कुमार, अजीत सिंह, अकीरा नंदन बानोथु, अमीषा रावत, अमित कुमार, अंजनाबेन रोहितभाई बुंबडिया, अनुभव चौधरी, आयुष वर्मा, बंटी, भाग्यश्री माधवराव जाधव, भाविककुमार दिनेशभाई भरवाड, दीप्ति जीवनजी, देवेंद्र कुमार, धरमबीर, दिलीप महादु गावित, हैनी, होकातो होतोझे सेमा, जयंती बेहरा, करमज्योति, महेंद्र गुर्जर, मंजीत, मोहम्मद बासिल मोर्सिंगनकाथी, मोहम्मद यासर, नवदीप सिंह, प्रणव सूरमा, प्रवीण कुमार, प्रवीण शर्मा, प्रीति पाल, राधा वेंकटेश, राहुल, राकेश, राकेशभाई भट्ट, रक्षिता राजू, राम रतन सिंह, रवन्नी वलासनैनी, रवि रोंगाली, रिंकू, सचिन सरजेराव खिलारी, संदीप सरगर, शैलेश कुमार, शरथ मकनहल्ली शंकरप्पा, सिमरन, सोलैराज धर्मराज, सोमन राणा, सौम्या, सुचित्रा परिदा, सुजीत मंडलमकुनाथ शिवदासन, सुखचैन, सुमित अंतिल, सुवर्णा राज, तेजलबेन अमराजी डामोर, वरुण सिंह भाटी, निमिषा चक्कुंगलपराम्बिल सुरेश, निशाद कुमार, प्रदीप कुमार, प्रमोद, परवीन, परवीन कुमार, प्रदीप कुमार, प्रणव प्रशांत देसाई।

पैरा बैडमिंटन: नितेश कुमार, निथ्या श्री सुमति सिवन, पल्लवी कालुवेहल्ली मंजूनाथरेड्डी, प्रमोद भगत, प्रेम कुमार अले, अभिजीत सखुजा, अबू हुबैदा, अल्फिया जेम्स, हार्दिक मक्कड़, हारिस मैथिली श्रीकुमार, कनक सिंह जादौन, कृष्णा नागर, मानसी गिरीशचंद्र जोशी, मनदीप कौर, मनीषा रामदास, नवीन शिवकुमार, नीरज, राकेश पांडे, रुथिक रघुपति, संजना कुमारी, शांतिया विश्वनाथन, शिवराजन सोलाईमलाई, सुदर्शन मुथुसामी सरवनकुमार, सूर्यकांत यादव, थुलासिमथी मुरुगेसन, उमेश विक्रम कुमार, सुहास लालिनाकेरे यतिराज, सुकांत कदम।

पैरा शूटिंग: अमीर अहमद भट, आनंद कृष्णन एच, अवनि लेखरा, भक्ति शर्मा, मनीष नरवाल, मोना अग्रवाल, निहाल सिंह, राकेश निदागुंडी, रूबीना फ्रांसिस, रुद्रांश खंडेलवाल, सृष्टि अरोड़ा, सुमेधा पाठक, स्वरूप महावीर उन्हालकर।

पैरा स्विमिंग: अब्दुल कादिर इंदौरी, अजय हिंदूराव भोसले, चैतन्य विश्वास कुलकर्णी, देवांशी सतीजा, गोपीचंद लिंगुटा, हिमांशु नंदल, जहांगीर मोल्ला, कपिल कुमार, मोहम्मद शम्स आलम शेख, रवि वीरा वेंकट भवानी बुडिगिना, रोहित कुमार, सुयश नारायण जाधव, स्वातिक पाटिल, तेजस नंदकुमार, वैष्णवी विनोद जगताप, वंगा निरंजन मुकुंदन।

पैरा टेबल टेनिस: संदीप डांगी, सविता विट्टल अज्जनकट्टी, बेबी सहाना रवि, भाविनाबेन हसमुखभाई पटेल, दत्तप्रसाद जोतिराम चौगुले, एकता भ्याण, जेहान दोराब मदान, प्राची पांडे, शुभम वाधवा, सोनलबेन मनुभाई पटेल।

ब्लाइंड फुटबॉल: सुजीत पुथनकाट्टुनिकारथ ससी, तुषार कुमार, आदित्य सजवाण, क्लिंगसन मारक, प्रदीप पटेल, साहिल, शिवम सिंह, सोवेंद्र सिंह, विष्णुभातेजुबा वाघेला, बोजे मारबोम।

पैरा आर्चरी: पायल नाग, पूजा, शीतल देवी, आदिल मोहम्मद नजीर अंसारी, भावना, हरविंदर सिंह, श्याम सुंदर स्वामी, स्वाति चौधरी, टोमन कुमार, विजय सुंडी, विनायक अमोल ब्रीड।

पैरा जूडो: बिजेंदर, डिंपल, गुलशन, कपिल परमार, कोकिला, रेणुका नारायण सालवे, वृषाली अशोक मोरे।

पैरा पावरलिफ्टिंग: परमजीत कुमार, सीमा रानी, ​​सुमन देवी, अशोक, जसप्रीत कौर, झंडू कुमार, कस्तूरी राजमणि, मनीष कुमार।

बोच्चिया: अंजलि देवी, सचिन चमारिया।

पैरा साइकिलिंग: अरशद शेख।

--आईएएनएस

आरएसजी