×

एशियन गेम्स विमेंस क्रिकेट: भारत ने जीता गोल्ड मेडल; मंधाना की 79 रनों की पारी और दीप्ति के 3 विकेट से श्रीलंका पस्त

 

एशियन गेम्स के विमेंस क्रिकेट के गोल्ड मेडल मुकाबले में भारतीय टीम ने श्रीलंका के सामने 217 रन का बड़ा लक्ष्य रखा है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम 15 ओवर के बाद 9 विकेट गंवाकर 65 रन बना चुकी है।भारत की पारी में स्मृति मंधाना ने शानदार 79 रन बनाए, जबकि ऋचा घोष 49 रन बनाकर नाबाद रहीं। शेफाली वर्मा ने 48 रन की तेज पारी खेली। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी 19 रन का योगदान दिया।

भारत को शानदार शुरुआत स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 99 रन की साझेदारी की। शेफाली 29 गेंदों में 48 रन बनाकर आउट हुईं। उनकी पारी में 3 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।इसके बाद स्मृति मंधाना ने अपनी शानदार बल्लेबाजी जारी रखी और 45 गेंदों में 79 रन बनाए। उन्होंने 5 चौके और 7 छक्के लगाए। इसी पारी के दौरान मंधाना ने विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में 11 हजार रन भी पूरे किए।

मंधाना के आउट होने के बाद हरमनप्रीत कौर ने 19 रन बनाए, जबकि आखिरी ओवरों में ऋचा घोष ने तेजी से रन बटोरे। ऋचा ने नाबाद 49 रन की पारी खेली और आखिरी ओवर में लगातार दो छक्कों के बाद चौका लगाकर भारत का स्कोर 216 रन तक पहुंचाया।

भारत का 216 रन का स्कोर एशियन गेम्स के विमेंस क्रिकेट में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर बताया गया है।

श्रीलंका की पारी लड़खड़ाई

217 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही। तीसरे ओवर में इमेशा दुलानी 3 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद हसिनी परेरा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गईं।

श्रीलंका को लगातार झटके लगते रहे। हर्षिता समरविक्रमा बिना खाता खोले आउट हुईं, जबकि हंसिमा करुणारत्ने सिर्फ 1 रन बना सकीं। कविशा दिलहारी ने 11 रन बनाए, लेकिन वह भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सकीं।

भारत की ओर से गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा सबसे ज्यादा प्रभावी रहीं। उन्होंने सुगंधिका कुमारी को आउट कर अपना चौथा विकेट हासिल किया। श्री चरणी ने भी अहम विकेट चटकाए, जबकि शेफाली वर्मा ने भी श्रीलंका को दो शुरुआती झटके दिए।

15 ओवर के बाद श्रीलंका ने 9 विकेट गंवाकर सिर्फ 65 रन बनाए हैं। ऐसे में भारतीय टीम गोल्ड मेडल जीतने की स्थिति में पहुंच गई है।

मंधाना-शेफाली की शानदार साझेदारी

स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने एक बार फिर भारतीय पारी को तेज शुरुआत दी। दोनों की 99 रन की साझेदारी ने भारत को बड़े स्कोर की मजबूत नींव दी। मंधाना ने जहां आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की, वहीं शेफाली ने भी तेजी से रन बनाए।

शेफाली इस टूर्नामेंट में लगातार शानदार फॉर्म में रही हैं। फाइनल से पहले वह टूर्नामेंट में आउट नहीं हुई थीं और उनके नाम 140 रन थे। वहीं श्रीलंका की कप्तान चमारी अट्टापट्टू भी टूर्नामेंट में 146 रन के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाजों में शामिल हैं।

भारत-श्रीलंका के बीच मुकाबले का रिकॉर्ड

भारत और श्रीलंका के बीच अब तक 32 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारत ने 26 मैच जीते हैं, जबकि श्रीलंका को 5 मुकाबलों में जीत मिली है। एक मैच का नतीजा नहीं निकला।

अब एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मुकाबले में श्रीलंका के सामने 217 रन का लक्ष्य है और भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंकाई बल्लेबाजी को पूरी तरह दबाव में ला दिया है।