एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप: अंडर-15 के फाइनल में पहुंचे 6 भारतीय लड़के, 7 मुक्केबाजों ने जीते ब्रॉन्ज
ताशकंद, 10 मई (आईएएनएस)। एशियन बॉक्सिंग अंडर-15 चैंपियनशिप 2026 के सेमीफाइनल में भारतीय लड़कों ने एशियन बॉक्सिंग अंडर-15 चैंपियनशिप 2026 के सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन किया। उज्बेकिस्तान में जारी इस इवेंट में 6 लड़कों ने फाइनल में जगह बनाई, जबकि 7 मुक्केबाजों ने ब्रॉन्ज अपने नाम किया।
33 किलोग्राम वर्ग में, यश कुमार ने यूएई के कियान इकबाल के खिलाफ 5:0 से शानदार जीत दर्ज करते हुए फाइनल में जगह बनाई। 37 किलोग्राम वर्ग में, सास्था वसंत अशोक कुमार ने किर्गिस्तान के अजिरेताली संझारबेकोव के खिलाफ दूसरे राउंड में रेफरी डिसीजन से निर्णायक जीत हासिल की।
43 किलोग्राम वर्ग में, समीर बोहरा ने आत्मविश्वास के साथ खेलते हुए उज्बेकिस्तान के अदिजबेक इलखोमबेकोव को 4:1 के स्कोर से हराया। 52 किलोग्राम वर्ग में, सुदर्शन वासुदेव चंदक ने पहले राउंड में ही ईरान के अमीरमहदी शाद पर आरएससी से जीत दर्ज करते हुए शानदार शुरुआत की।
58 किलोग्राम वर्ग में, मोहम्मद यासर ने ईरान के सैय्यदरियामोहम्मद मूसा पर 5:0 से जीत हासिल की। रौनक पराग लोखंडे (67 किलोग्राम) ने किर्गिस्तान के मुखम्मदाली बेर्दिकुलोव के खिलाफ पहले राउंड में आरएससी से जीत दर्ज की।
अन्य सेमीफाइनल मुकाबलों में, रोहित पोथीना (35 किलोग्राम) को कजाकिस्तान के जाक्सीलिक येरमेकुली ने 0:5 से हराया, जबकि नितिन (40 किलोग्राम) उज्बेकिस्तान के जसुरबेक खैरुल्लाएव के खिलाफ 2:3 से करीबी मुकाबला हार गए।
46 किलोग्राम वर्ग में, नोंगपोकंगनबा मेइतेई ओइना को उज्बेकिस्तान के मंसूर अब्दुखामितोव ने 2:3 से हराया। 49 किलोग्राम वर्ग में, प्रशांत उज्बेकिस्तान के सरदोर ओमनबोएव से 0:5 से हार गए।
55 किलोग्राम वर्ग में, हर्षवर्धन जीना को कजाकिस्तान के नुरइस्लाम बक्तुबायेव ने 0:5 से हराया। 64 किलोग्राम वर्ग में देव को कोरिया के ह्योनसेओक यू ने 4:1 से हराया। 70+ किलोग्राम वर्ग में, सुशांत जयानी पहले राउंड में उज्बेकिस्तान के इब्रोखिम मिर्जाकारिमोव से आरएससी के जरिए हार गए।
--आईएएनएस
आरएसजी