Asia Cup 2023 का फाइनल भारत-श्रीलंका के बीच खेला जाएगा आज, जानिए पिच और मौसम का हाल
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। एशिया कप 2023 का फाइनल आज भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा।दोनों टीमें दोपहर 3:00 बजे से कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। मुकाबले से पहले हम यहां पिच मौसम और हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करने वाले हैं।
मौसम की बात करें तो कोलंबो में रविवार को बारिश की संभावना 90 फ़ीसदी है।इस दौरान तापमान 31 से 25 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है। बारिश के खतरे को देखते हुए फाइनल के लिए रिजर्व डे है।
पिच की बात करें तो कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच आमतौर पर स्पिनरों को मदद करती रही है।साथ ही यहां बल्लेबाजों भी फायदा मिलता है। दूसरी ओर तेज गेंदबाजों को मुश्किल होती है।
भारत और श्रीलंका के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों के बीच अब तक 166 मुकाबले खेले गए हैं। इन मैचों में से भारत ने जहां 97 मैचों में जीत दर्ज की है जबकि श्रीलंका को 57 मुकाबलों में जीत मिली है।11 मैचों का परिणाम नहीं निकला सका जबकि एक मैच टाई रहा है।
वनडे एशिया कप में दोनों टीमों के बीच कुल 20 मैच खेले गए हैं। भारत और श्रीलंका दोनों ने इस टूर्नामेंट में 10-10 मैच जीते हैं। आंकड़े इस बात की गवाही देते हैं कि भारत का पलड़ा भारी रहा है। ऐसे श्री लंका पर भारतीय टीम एक बार फिर अपना दबदबा कायम करना चाहेगी। टीम इंडिया अब तक सातवां बार एशिया कप का खिताब अपने नाम कर चुकी है और उसकी निगाहें अब आठवीं बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाने की निगाहें होंगी। श्रीलंका भारत के बाद सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाली टीम है जिसने छह बार खिताब जीता है।